मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पागल कुत्ते के आतंक से दहशत में ग्रामीण, 12 से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी, नहीं मिला पीड़ितों को रेबीज इंजेक्शन

गोंडा: जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लगा हुआ है और लोग परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ पागल कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। पागल कुत्ते ने बेलसर विकासखंड के उमरी बेगमगंज गांव में 12 से…

पागल कुत्ते के आतंक से दहशत में ग्रामीण, 12 से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी, नहीं मिला पीड़ितों को रेबीज इंजेक्शन
पागल कुत्ते के आतंक से दहशत में ग्रामीण, 12 से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी, नहीं मिला पीड़ितों को रेबीज इंजेक्शन | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लगा हुआ है और लोग परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ पागल कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। पागल कुत्ते ने बेलसर विकासखंड के उमरी बेगमगंज गांव में 12 से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। और ये लोग रेबीज इंजेक्शन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर का चक्कर लगा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते ना तो ओपीडी खुल रही है न ही कुत्ते काटने का अभी तक इंजेक्शन ही मिल रहा है। इससे लोगों के जान का खतरा भी बना हुआ है।



वहीं पागल कुत्ते के आतंक से परेशान पीड़ितों ने बताया कि 'हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर गए थे। वहां बताया गया कि यहां पर कोई इंजेक्शन नहीं है,जब आएगा तब आप लोग आइएगा। हम व हमारा परिवार पागल कुत्ते के काटने से परेशान है। हम लोगों के जान पर खतरा बना हुआ है। जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते सब कुछ बंद चल रहा है। ऐसे में कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित इधर से उधर धूम रहे हैं।पीड़ितों को अभी तक कुत्ते काटने का इंजेक्शन  तक नहीं मिला है जिससे पीड़ित लोग दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।



जब इस संबंध में बेलसर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सौरभ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कुत्ते के काटने के चलते कुछ लोग आए थे। यहां पर रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है, इसलिए उनको घर भेज दिया गया है। रेबीज इंजेक्शन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध है, लेकिन कोविड 19 के चलते ओपीडी बंद है।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।