मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कम्पनी खोलकर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलि…

बस्ती: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
बस्ती: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कंपनी खोलकर लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कम्पनी खोलकर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने बताया,''थाना पुरानी बस्ती पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा विदेश भेजने के नाम पर फर्जी कम्पनी खोलकर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित तीन अभियुक्तों को 30 अदद पासपोर्ट, स्विफ्ट कार व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया|



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, मोहित कुमार सिंह उर्फ कार्तिक पुत्र रामनिवास सिंह निवासी जजौली थाना मसरख जनपद छपरा (सारण), बिहार ,  नागेन्द्र यादव उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व पवन उर्फ मोनू यादव पुत्र नागेन्द्र यादव निवासी ग्राम बटेसरा थाना कसया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है|




पुलिस ने बताया,''वादी मुकदमा अरुण कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गौनर मोनहा चौरी चौरा गोरखपुर व राहुल चौधरी पुत्र राममूरत च??धरी निवासी करनपुर थाना पुरानी बस्ती व अन्य के लिखित तहरीर पर थाना पुरानी बस्ती  पर क्रमशः मु0अ0सं0 114/2021 व मु0अ0सं0 126/2021 पंजीकृत हुआ । अभियुक्तगण द्वारा बायपोखर थाना पुरानी बस्ती में KARTIK EXPORT INTERNATIONAL नाम से आफिस खोला गया जहाँ पर अलग-अलग राज्यों से अभियुक्तगण द्वारा विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से रुपये 60,000 से 80,000 के मध्य पैसे लिये गये थे तथा फर्जी बीजा व टिकट दिया गया वादी गण द्वारा जब टिकट व बीजा को चेक कराया गया तब फर्जी होने की जानकारी हुई।




पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मोहित उर्फ कार्तिक द्वारा बताया गया कि सितम्बर 2020 में नागेन्द्र उर्फ विनय के साथ बायपोखर थाना पुरानी बस्ती आया था जहाँ कमरा किराये पर लेने के लिए मकान मालिक को कार्तिक के नाम से फर्जी आधार कार्ड दिया तथा वही पर KARTIK EXPORT INTERNATIONAL के नाम से शाखा खोलकर अपना नाम पता बदलकर फर्जी नाम पता का आधार कार्ड व कागजात लगाकर बेरोजगार युवको का पासपोर्ट जमा करवाते थे एवं हम लोग अपना एक संगठित गिरोह चलाते थे । 




फेसबुक पर ABROAD JOB व अन्य आनलाईन माध्यमों से बेरोजगार युवको को विदेश (कम्बोडिया, दुबई, रसिया) भेज कर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति रुपये 60,000 से 80,000 लिया जाता था जो कि हम लोगों द्वारा विगत 10 माह से बस्ती में किया जा रहा है ।




 हम लोग ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लड़को लड़कियो को अपने दुकान पर काम करने के लिए रखते थे उन्ही के नाम पर खाता खुलवाते थे तथा उन्ही के आईडी पर सिम भी लेते थे तथा बेरोजगार युवको से प्राप्त पैसे ज्यादातर नगद या दुकान पर काम करने वाले लोगों के खातों मे मंगवाते थे । खाते मे आये पैसे को विभिन्न जनपदों के ATM मे जाकर हम लोग निकाल लेते थे। विगत 20 अप्रैल 2021 को जब हम लोगो को जानकारी हुई कि हम लोगो द्वारा भेजे गये युवक एयरपोर्ट पर रोक दिये गये तब हम लोग अपना आफिस बन्द कर अपने घरों को भाग लिये | 




मोहित उर्फ कार्तिक द्वारा लोगों से लिये गये धन से पुरानी स्विफ्ट कार VDI संख्या UP 42 M 0272 खरीदी गयी है इसके अतिरिक्त नागेन्द्र द्वारा मकान निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। लोगों से प्राप्त पैसो से हम लोग अपना भौतिक व दुनियावी सुख सुविधा की पूर्ति करते है। मोहित द्वारा यह भी बताया गया कि इस तरह के कारोबार मे ही मै और नागेन्द्र दिल्ली के मुकदमें मे तिहाड़ जेल मे निरुद्ध रह चुके है। दिनांक 14.05.2021 को हम लोग आफिस से पासपोर्ट व अन्य सामान ले जाने के लिए आये थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।





बरामदगी का विवरण:

1. एक अदद स्विफ्ट कार VDI संख्या UP 42 M0272|

2. एक अदद लैपटाप 

3. 30 अदद पासपोर्ट 

4. एक अदद पासबुक कैनरा बैंक 

4. दो ATM कार्ड | 

5.एक अदद मोबाइल फोन 

6.चार अदद पम्पलैट | 

7. चार अदद बीजा |

8.एक अदद बुकलेट |

तीन अदद बिजटिंग कार्ड की छायाप्रति | 1) एक अदद आधार कार्ड की छायाप्रति | (12) जामा तलाशी में रुपया 2190/- नगद |










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।