मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदार पर कार्रवाई, पैसे लेकर अनाज देने का वीडियो भी हुआ था वायरल

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करने का मूड बना लिया। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर बालपुर जाट के कोटेदार का कोटा…

गोंडा: निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदार पर कार्रवाई, पैसे लेकर अनाज देने का वीडियो भी हुआ था वायरल
गोंडा: निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदार पर कार्रवाई, पैसे लेकर अनाज देने का वीडियो भी हुआ था वायरल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों पर जिला प्रशासन कार्रवाई करने का मूड बना लिया। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर बालपुर जाट के कोटेदार का कोटा निलंबित कर अन्य कार्रवाई में जिला प्रशासन जुट गया है। बालपुर जाट के कोटेदार का निशुल्क खाद्यान्न ना देकर पैसा लेकर खाद्यान्न देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है।



प्रदेश सरकार द्वारा हर घर को मुफ्त राशन मुहैया कराए जाने की योजना अंत्योदय एवं पात्र गृहस्ती राशन कार्ड के हर महीने खाद सामग्री देने का लक्ष्य रखा है है और कोरोना कॉल से ही अब हर महीने 2 बार राशन मिलने की बात कही जा रही है। हर महीने गेहूं चावल के साथ नमक चना और रिफाइंड तेल मिलने की योजना है। लेकिन जिले के कुछ कोटेदार सरकार की मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं| 



कुछ कोटेदार लाभार्थियों को समय से योजना के तहत मिलने वाली खाद सामग्री नहीं दे रहे हैं जिसकी लगातार जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत भी की जा रही है, तो वही ताजा मामला विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत बालपुर जाट में कोटेदारों ने पात्र अंत्योदय योजना के तहत लाभार्थियों के साथ धमकी व गाली गलौज का मामला आया है| जब लाभार्थी कोटेदार के पास राशन लेने गए तो वहां पर कोटेदार द्वारा लोगों को धमकाते वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|




जब लोग कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गए तो इनकी बायोमेट्रिक अंगूठा तो लगवा लिया जाता है । लेकिन पूर्ण रूप से राशन नहीं दिया गया इसके विरोध करने पर कोटेदार ने लाभार्थियों को धमकी भी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वार हो रहा है| इस पूरे वीडियो के आधार पर जिला अधिकारी ने संबंधित  कोटेदार का कोटा निलंबित कर जांच करवाने की बात कही है, तो वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि कोटेदार के पास मुफ्त में बांटे जाने वाला रिफाइंड तेल नहीं था जिसके कारण वह नहीं दे पाया था, इन लोगों का उनका विवाद है| मौके पर संबंधित पूर्ति निरीक्षक को भेजा गया था विवाद को समाप्त कर दिया गया है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।