मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: सीएचसी में जला दी गई सरकारी दवाइयां व इंजेक्शन , वीडियो वायरल

गोंडा: खबर गोंडा से जहां है जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज परिसर में सरकारी दवाइयों और इंजेक्शन जलाने का मामला सामने आया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें इन दिनों ए…

गोंडा: सीएचसी में जला दी गई सरकारी दवाइयां व इंजेक्शन , वीडियो वायरल
गोंडा: सीएचसी में जला दी गई सरकारी दवाइयां व इंजेक्शन , वीडियो वायरल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से जहां है जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज परिसर में सरकारी दवाइयों और इंजेक्शन जलाने का मामला सामने आया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल परिसर में दवाइयों का ढेर जलता दिख रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है जहां एक तरफ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। 



वहीं दूसरी तरफ सीएससी परिसर में जलती दवाइयां जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। वही पूरे मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा का कहना है कि यह दवाइयां उनके अस्पताल की नहीं है। अस्पताल के बाहर कई मेडिकल संचालक हैं जो सीएससी के अंदर आकर एस्पायर दवाइयां व कूड़ा डाल जाते हैं। 



उन्होंने कहा कि एनम सेंटर के पास अस्पताल का कूड़ा जलाया जाता है उसमें मेडिकल स्टोर संचालक आकर अपनी स्पायर दवाइयां और सिरप की शीशियां डाल गया है। अब सवाल ये उठता है कि सीएससी में अस्पताल के कूड़ा निस्तारण करने की व्यवस्था नहीं है। जिससे उसे जलाए जा रहा है और यदि जलाए जा रहा है तो चलाने की अनुमति किसने दी है और क्या यह एनजीटी के नियमों के विरुद्ध नहीं है। और दूसरी बात क्या अस्पताल में कोई चौकीदार नहीं है जो बाहरी लोग करके अपना कूड़ा दवाइयां अस्पताल परिसर में फेंक जाते है।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।