मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: बीजेपी सांसद और विधायक समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस रद्द

गोंडा: बीजेपी सांसद, बीजेपी विधायक समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त| तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 लोगों के एक-एक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया| कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे…

गोंडा: बीजेपी सांसद और विधायक समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस रद्द
गोंडा: बीजेपी सांसद और विधायक समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस रद्द — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: बीजेपी सांसद, बीजेपी विधायक समेत कई नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त| तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 लोगों के एक-एक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया| कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे करन भूषण शरण सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त|



करनैलगंज बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या, उनकी पत्नी ममता सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त| पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह, उनके भाई महेश सिंह, भतीजे सूरज सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त|



पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, भाजपा नेता महेश नरायन तिवारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त| समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के जनसंपर्क अधिकारी वेदप्रकाश दूबे का शस्त्र लाइसेंस निरस्त|



बीजेपी नेता मनकापुर के कुंवर विक्रम सिंह व मंगल भवन के कुंवर अतुल सिंह के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त| विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए डीएम मार्कंडेय शाही ने बड़ी कार्यवाही की है।



तीन शस्त्र लाइसेंस धारण करने वाले के एक-एक शस्त्र के लाइसेंस के साथ ही एक शस्त्र वाले ऐसे 48 लोगों के भी लाइसेंस निरस्त हुए हैं जिनका आपराधिक रिकार्ड था। इनमें कोतवाली नगर के 23, थाना उमरीबेगमगंज के दो, नवाबगंज के चार, परसपुर के एक, मनकापुर के चार, छपिया के छह, धानेपुर के दो, खरगूपुर के एक, करनैलगंज के एक, कोतवाली देहात के दो तथा थाना वजीरगंज के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गये हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।