नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा।टि्वटर पर आरपीएन सिंह ने लिखा है, , आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए आरपीएन सिंह ने अपनी इस्तीफे में लिखा है, 'मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं. देश, लोग और पार्टी की सेवा करने की मौका देने के लिए शुक्रिया|
आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं| बताया जा रहा है, बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं| स्वामी प्रसाद मौर्य अभी पडरौना से विधायक हैं|
बता दें कि, पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं| आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है|
1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे| 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे| 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे| 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था| 2019 में भी लोकसभा चुनाव हार गए थे|