मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: मेडिकल छात्र का अपहरण, किडनैपर ने परिवार वालों से फोन पर मांगी 70 लाख की फिरौती, तलाश में लगी पुलिस की पांच टीमें

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छात्र के अपहरण की सनसनीखेज वारदात| गोंडा जिले में बीएएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्र का अपहरण| कल शाम 3:00 बजे से गायब चल रहा छात्र... गायब छात्र का नाम गौरव हलदार…

गोंडा: मेडिकल छात्र का अपहरण, किडनैपर ने परिवार वालों से फोन पर मांगी 70 लाख की फिरौती, तलाश में लगी पुलिस की पांच टीमें
गोंडा: मेडिकल छात्र का अपहरण, किडनैपर ने परिवार वालों से फोन पर मांगी 70 लाख की फिरौती, तलाश में लगी पुलिस की पांच टीमें — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छात्र के अपहरण की सनसनीखेज वारदात| गोंडा जिले में बीएएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्र का अपहरण| कल शाम 3:00 बजे से गायब चल रहा छात्र... गायब छात्र का नाम गौरव हलदार|



छात्र हॉस्टल में रहकर करता था बीएमएस की पढ़ाई...किडनैपर ने परिवार वालों को फोन कर मांगी 70 लाख की फिरौती| अपहरण कर्ताओं ने 22 तारीख तक पैसों की व्यवस्था करने को कहा|



परिजनों ने नगर पुलिस को दी अपहरण की तहरीर..एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर मौजदू| एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस|




गायब छात्र का पता करने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का किया गठन...बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है छात्र| छात्र के पिता पेशे से डॉक्टर...बहराइच में करते हैं प्रैक्टिस| गोंडा लखनऊ रोड के एससीपीएम कॉलेज का मामला।




गोंडा पुलिस ने बताया प्रकरण में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के पयागपुर थाना के काशीजोत सत्संगनगर कॉलोनी निवासी निखिल हालदार का 21 वर्षीय बेटा गौरव हालदार एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है| गौरव एससीपीएम कॉलेज के हॉस्टल में रहता है| 




निखिल ने बताया कि सोमवार की दोपहर तक बेटे  गौरव ने अपनी मां से फोन पर बात किया था। शाम को उसका फोन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके फोन पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनका बेटा उसकी गिरफ्त में है। 70 लाख रुपये फिरौती की मांग की। अपहृर्ता ने 22 जनवरी तक रकम देने को कहा है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।