मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

गोंडा: पैसों के लेनदेन को लेकर अपहरण का प्रयास कर युवक को मारी गोली

गोंडा: खबर गोंडा से हैं जहां कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभागपुर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर युवक को गोली मार दी गई।समझौता कराने के नाम पर एक युवक के अपहरण का प्रयास कि…

गोंडा: पैसों के लेनदेन को लेकर अपहरण का प्रयास कर युवक को मारी गोली
गोंडा: पैसों के लेनदेन को लेकर अपहरण का प्रयास कर युवक को मारी गोली — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से हैं जहां कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभागपुर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर युवक को गोली मार दी गई।समझौता कराने के नाम पर एक युवक के अपहरण का प्रयास किया गया। युवक ने विरोध जताया तो अपहरण मे नाकाम बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी।




गनीमत रही कि इस दौरान आरोपियों की बाइक फिसल गई और गोली युवक के जांघ मे लगी। फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक को भी गोली लग गई। उसे भी जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हालांकि आरोपी युवक को गोली लगने की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और घटना स्थल पर पहुंचकर  छानबीन मे जुट गई है।





कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के समीप हुई फायरिंग की यह घटना आज सुबह की है। जब बाइक सवार दो युवकों ने बाइक पर बीच मे बैठे एक युवक को गोली मार दी। हालांकि छीनाझपटी में निशाना चूक गया और गोली पेट मे लगने के बजाय जांघ पर जा लगी। घायल युवक का स्वामीनाथ गुप्ता का कहना है कि करनैलगंज के रहने वाले अमित सिंह का कोतवाली नगर के रहने वाले दीपक से लेन देन की विवाद है जिसकी रिपोर्ट दीपक ने कोतवाली नगर मे दर्ज करा रखा है। 




इसी मामले में वह दीपक की तरफ से गवाही है। आज सुबह अमित अपने साथी दिलशाद के साथ सुलह समझौते के लिए उसके घर पहुंचा और स्वामी दीपक से सुलह कराने की बात कहकर उसे अपने साथ बुला ले गया। सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने पर दिलशाद ने उसे पीछे से पिस्टल सटाकर फायर झोंक दिया। लेकिन उसके छीनाझपटी के दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और गोली स्वामीप्रसाद के जांघ मे जा लगी। बीच सडक गोली चलने की घटना से वहां अफरातफरी मच गई। वहीं बाइक सवार अमित व दिलशाद मौके से भाग निकले। 





पुलिस ने घायल स्वामी प्रसाद को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ देर बाद आरोपी अमित को भी गोली लग गई। उसे भी जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस अमित को गोली लगने की घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है दोनो घायलों का हालत खतरे से बाहर है। यह आपस के लेनदेन के मामला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।









रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।