नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 30 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 35 लाख 43 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में रविवार को कोरोनावायरस के सर्वाधिक 78,761 नए मामले आए,'जिसके बाद देश में कुल कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 35,42,733 पर पहुंच गई है|पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण देश में 948 लोगों की मौत हुई, देश में अब तक 63,498 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटों में 78,761 नए मामले और 948 मौतें रिपोर्ट की गई। देश में कुल कोरोना मामले 35,42,734 जिसमें 7,65,302 सक्रिय, 27,13,934 ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित और 63,498 मौतें शामिल हैं|