मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कल गोंडा पहुंचेगी बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, मबृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा करेंगे अगुवाई

गोंडा: कल गोंडा जिले में पहुंचेगी बीजेपी की जन विश्वास यात्रा| बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम कल| कानून मंत्री बृजेश पाठक व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जन विश्वास यात्रा की करेंगे अग…

कल गोंडा पहुंचेगी बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, मबृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा करेंगे अगुवाई
कल गोंडा पहुंचेगी बीजेपी की जन विश्वास यात्रा, मबृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा करेंगे अगुवाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: कल गोंडा जिले में पहुंचेगी बीजेपी की जन विश्वास यात्रा| बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम कल| कानून मंत्री बृजेश पाठक व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जन विश्वास यात्रा की करेंगे अगुवाई| हर विधानसभा में स्वागत व जनसभा के साथ आगे बढ़ती रहेगी जब जन विश्वास यात्रा| कल गौरा विधानसभा के छपिया मंदिर से जन विश्वास यात्रा की होगी शुरुआत|



मनकापुर -नवाबगंज- तरबगंज कर्नलगंज -कटरा के रास्ते के पहुंचे देर शाम तक पहुंचेगी गोंडा मुख्यालय| जन विश्वास यात्रा गोंडा में करेगी रात्रि विश्राम, 22 दिसंबर को मुजेहन के धानेपुर बाजार में| कानून मंत्री बृजेश पाठक जन विश्वास यात्रा की करेंगे अगुवाई| जनसभा के बाद बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेगी जन विश्वास यात्रा।




अंबेडकरनगर से अयोध्या होते हुए यह यात्रा 21 दिसंबर को प्रात: 10 बजे गोंडा जनपद के विधानसभा क्षेत्र गौरा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर मार्ग से प्रवेश करेगी। यह यात्रा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के गोंडा जनपद में प्रवेश करने पर सीमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, जिला यात्रा प्रमुख विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष छपिया जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष मसकनवा जितेंद्र नाथ पांडेय आदि स्वागत करेंगे। 



यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहेंगे। इसके बाद यात्रा मसकनवा बाजार में सभा करते हुए विधानसभा क्षेत्र मनकापुर में प्रवेश करेगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा।



उसके पश्चात नवाबगंज में सभा करते हुए यात्रा तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय आदि स्वागत करेंगे। तत्पश्चात तरबगंज में सभा करते हुए यात्रा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर विधायक करनैलगंज अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया सहित तमाम लोग स्वागत करेंगे। उसके बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र कटरा में प्रवेश करेगी, जहां पर विधायक कटरा बाजार बावन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा चौरी चौराहे पर स्वागत एवं सभा का कार्यक्रम किया जाएगा।



उसके बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र गोंडा में प्रवेश करेगी, जहां पर विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण शरण सिंह के साथ तमाम लोग चंदवतपुर घाट पर स्वागत करेेंगे। उसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम गोंडा मुख्यालय पर होगा। अगले दिन सुबह यात्रा दुखहरणनाथ मंदिर का दर्शन करते हुए यात्रा मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे तथा धानेपुर में सभा करते हुए यात्रा बलरामपुर जनपद में प्रवेश करेगी।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।