रायबरेली: हथियारों की अवैध फैक्ट्री का भडाफोड, 2 गिरफ्तार; भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचे बरामद
रायबरेली: रायबरेली जिले के थाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है साथ ही पुलिस ने 2 व्यक्ति को गिरफ्त…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
रायबरेली: हथियारों की अवैध फैक्ट्री का भडाफोड, 2 गिरफ्तार; भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचे बरामद | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली जिले के थाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है साथ ही पुलिस ने 2 व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है| रायबरेली पुलिस ने बताया,''भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित /बनाने के उपकरणों सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया,'' 20 दिसम्बर 2021 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर राजा पाल पुत्र स्व0 भीम (निवासी जिला कोटा, राजस्थान ) तथा बनवारी पुत्र विश्वनाथ निवासी (थाना मोठ जिला झांसी, UP) को अवैध शस्त्र बनाते हुये भारी मात्रा में अवैध शस्त्र तथा बनाने के उपकरणों सहित थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया,' गिरफ्तार अभियुक्तों राजा पाल पुत्र स्व0 भीम निवासी रामगंज मण्डी थाना झलवा जिला कोटा राजस्थान व बनवारी पुत्र विश्वनाथ निवासी खजान्ची डेरा (चिरगांव) थाना मोठ जिला झांसी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग एक स्थान पर कुछ समय के लिए अवैध शस्त्रों की मरम्मत करके तथा बनाकर बेचने का काम करते है तथा कुछ समय बाद हम लोग जगह बदलकर दूसरी जगह जाकर यही काम करते है। जिससे अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। हम लोग इन्हे बनाकर आवश्यकतानुसार ग्राहकों को बेंच देते हैं ।
नाम पता अभियक्त
1. राजा पाल पुत्र स्व0 भीम निवासी रामगंज मण्डी थाना झलवा जिला कोटा राजस्थान ।
2. बनवारी पुत्र विश्वनाथ निवासी खजान्ची डेरा (चिरगांव) थाना मोठ जिला झांसी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।