गोंडा: खबर गोंडा से है जहां भाजपा की जन विश्वास यात्रा जिले की 6 विधानसभाओं में भ्रमण कर मेंहनौन विधानसभा पहुंची जहां पर विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कानून मंत्री बृजेश पाठक व राज्य मंत्री पलटू राम का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि दिवाली मनाई जाती है तो अयोध्या में लाखों-करोड़ों दिए जलाए जाते हैं। वहीं जब सपा की सरकार होती है तो सैफई महोत्सव में मुंबई की बार बालाएं डांस करने का काम करती हैं। अखिलेश कराते हैं। ये आपको यह तय करना है कि भारत माता के मस्तक पर चंदन लगाकर घूमते हुए नौजवान की सरकार चाहिए या वंदे मातरम कहने वाले सरकार चाहिए या सफाई में डांस बार बालाओं के डांस करने वाली सरकार चाहिए। यह आपको तय करना है।
बृजेश पाठक ने कहा कि ,''सभी को निशुल्क आवास व राशन देने वाली सरकार चाहिए या फिर अखिलेश यादव अपने सगे चाचा को घर से निकालने वाले भतीजे की सरकार चाहिए। यह आपको तय करना है प्रदेश की सभी माताओं बहनों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने वाली सरकार चाहिए या फिर बहनों की चीर हरण करने वाली सरकार चाहिए गुंडों की सरकार चाहिए। यह आपको तय करना है|
उन्होंने कहा,'' हम नौजवानों से कहना चाहते हैं कि नौजवान की निष्पक्ष परीक्षा कराकर सरकारी नौकरी देने वाली सरकार चाहिए या फिर केवल एक जाति के लोगों को नौकरी देने वाली सरकार चाहिए। यह नौजवान और आप लोगो को तय करना है। यह आपको तय करना है कि पूरी दुनिया में पैमाने पर भारत माता की जय कार करने वाली सरकार चाहिए या फिर भारत माता को डायन कहने वालों की सरकार चाहिए।
उन्होंने कहा,'मैं आप से पूछना चाहता हूं इसलिए निर्णय आपको लेना है इसलिए मैंने उन विधानसभा से भाजपा को वोट देकर भारी मतों से जीते हैं और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। गोंडा से बलरामपुर के लिए राज्य मंत्री पलटू राम की अगुवाई में रवाना हुई बीजेपी की जन विश्वास यात्रा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव