मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर हुआ धमाका, एक की मौत; 4 घायल

लुधियाना: पंजाब की लुधियाना ज़िला न्यायालय परिसर में धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों के घायल है| ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है| घटना की जानका…

Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर हुआ धमाका, एक की मौत; 4 घायल
Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर हुआ धमाका, एक की मौत; 4 घायल | फ़ोटो: TVL News

लुधियाना: पंजाब की लुधियाना ज़िला न्यायालय परिसर में धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों के घायल है|  ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई| उच्च तीव्रता वाला ब्लास्ट हुआ है|  कोर्ट रूम में जो रीडर्स के कमरे होते हैं, उसके करीब वॉशरूम है, वहां ब्लास्ट हुआ है और 1 शख्स की मौत की पुष्टि हो गई है|



धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है| पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धमाका इतना तेज था कि आसपास का एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है, पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी और जगह कोई और बम प्लांट तो नहीं किया गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है| 



लुधियाना सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लार ने कहा,''  लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर धमाका हुआ है, हम जांच कर रहे हैं। इस धमाके में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। हमने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है|



लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने कहा,''ये दोपहर लगभग 12:15 बजे की घटना है, लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आई। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है, एक संदिग्ध व्यक्ति का शव वहां मिला है, उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है| जो 4 लोग घायल हैं वो खतरे से बाहर हैं। बम डिस्पोजल टीम आ चुकी है और एनएसजी की टीम दिल्ली से चल चुकी है|



लुधियाना की जिला अदालत परिसर में विस्फोट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मैं लुधियाना जा रहा हूं| विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं| सरकार अलर्ट है,  दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा|




लुधियाना की ज़िला अदालत में हुए ब्लास्ट पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा,''ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट की जांच चल रही है|



पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर दुख जताते हुए पंजाब पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए| कैप्टन में ट्वीट में कहा, "लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर आई है| 2 लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ| घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं| पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए|




। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।