मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में भी भव्यता के साथ आयोजित होगा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव, डीएम ने अधिकारियों साथ बैठक की

● गोंडा में भी भव्यता के साथ आयोजित होगा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव● प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से 4 फरवरी को किया जाएगा महोत्सव का शुभारंभ● चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन…

गोंडा में भी भव्यता के साथ आयोजित होगा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव, डीएम ने अधिकारियों साथ बैठक की
गोंडा में भी भव्यता के साथ आयोजित होगा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव, डीएम ने अधिकारियों साथ बैठक की — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● गोंडा में भी भव्यता के साथ आयोजित होगा चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव

● प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से 4 फरवरी को किया जाएगा महोत्सव का शुभारंभ

● चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में  DM ने अधिकारियों के साथ बैठक की




गोंडा: जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव 04 फरवरी 2021 को जनपद के प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। चौरी चौरा महोत्सव 04 फरवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी 2022 तक की अवधि में विभिन्न तिथियों में आयोजन किया जायेगा। चौरी चौरा शताब्दी समारोह वर्षभर स्वतंत्रता संग्राम तथा देशभक्ति पर आधारित महत्वपूर्ण तिथियों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम जिला जेल पार्क में होगा।




जिलाधिकारी ने कहा कि 04 फरवरी 2021 को जनपद में प्रातः 8.30 बजे से प्रभात फेरी प्रारम्भ होकर जनपद में स्थित प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर प्रातः 10 बजे पहुॅचेगी। प्रभात फेरी के पहुॅचने पर वन्दे मातरम् का गायन शहीद स्मारक स्थलों पर किया जायेगा। प्रातः 10.10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस प्रभात फेरी में एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी आदि सम्मिलित होगें। शहीद स्मारक स्थल पर सायंकाल 5.30 बजे से सायंकाल 6.00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी इसकी व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की जायेगी। सायंकाल 6.30 बजे से दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी किया जायेगा। 




पूर्वान्ह 11 बजे प्रधानमंत्री द्वारा चौरी चौरा शताब्दी समारोह को शुभारम्भ किया जायेगा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से आर्शीवचन दिया जायेगा। जनपद के प्रमुख शहीद स्थलों पर इसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दिनांक 03 फरवरी तक सभी महत्वपूर्ण शहीद स्मारक स्थलों की साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई आदि का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। 



उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नगरीय क्षेत्र में भीड़-भाड़, प्रमुख बाजारों, महत्वपूर्ण स्थल पर विशेष अभियान चलाते हुये साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रभात फेरी कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की जायेगी एवं सजीव प्रसारण की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम सुनिश्चत की जायेगी। 




जिलाधिकारी ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के नगर क्षेत्र में आयोजन सिटी मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन हेत पीडी डीआरडीए प्रभारी अधिकारी नामित किया है। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिये गये दायित्वों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें और चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन को सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये।बैठक में एएसपी शिवराज, सीएमओ डा0 अजय सिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।