मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

गोंडा: जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 8 अधिकारियों का रोका वेतन, वरासत न दर्ज करने पर लेखपाल को किया सस्पेंड

● तहसील मनकापुर में जिला स्तरीय समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं● जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 08 अधिकारियों का रोका वेतन● डीएम ने वरासत न दर्ज कर…

गोंडा: जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 8 अधिकारियों का रोका वेतन, वरासत न दर्ज करने पर लेखपाल को किया सस्पेंड
गोंडा: जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 8 अधिकारियों का रोका वेतन, वरासत न दर्ज करने पर लेखपाल को किया सस्पेंड — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● तहसील मनकापुर में जिला स्तरीय समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

● जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 08 अधिकारियों का रोका वेतन

● डीएम ने वरासत न दर्ज करने पर लेखपाल को किया सस्पेंड

● सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक का देयक रोकते हुए विभागीय जांच क?? आदेश

● लम्बित शिकायतों का चौबीस घन्टे के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

● डिफाल्टर होने पर तय होगी जिम्मेदारी




गोंडा: जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मनकापुर में हुआ जहां पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व एसपी शैलश कुमार पाण्डेय ने जनशिकायतें सुनीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत चुआड़ निवासी अमित मिश्र ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता लक्ष्मीधर मिश्र की मृत्यु 20 जून 2017 को हो गई थी परन्तु उसकी वरासत आज तक दर्ज नहीं की गई है।  डीएम ने मौके पर सबंधित पत्रावली तलब की तो पता चला कि राजस्व निरीक्षक शारदा प्रसाद पाण्डेय रिटायर हो चुका है तथा लेखपाल इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अक्टूबर 2020 में रिपोर्ट भेजी गई। 



लापरवाही से नाराज़ डीएम ने लेखपाल को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय कारवाही करने तथा सेवानिवृत कानूनगो के समस्त देयकों पर रोक लगाते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। ग्राम बैरीपुर रामनाथ निवासी चन्द्रगुप्त त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा राज्य वित्त और चौदहवां वित्त के धन का गबन किया गया है।




 इस पर डीएम ने डीपीआरओ को टीम गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं। ग्राम मधई पुर मल्हीपुर निवासी बलराम ने शिकायत किया कि गांव में फर्जी तरीके से कृषि पट्टे आवंटित कर दिए गए हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी है तथा शिकायत सही पाए जाने पर एफआईआर के आदेश दिए हैं।


वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना अनुपस्थित 08 अधिकरियों  का डीएम ने वेतन रोकने के आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लेवल प्रथम स्तर पर  आईजीआरएस, आनलाइन व हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त लम्बित शिकायतों को जिम्मेदार अधिकारी चौबीस घन्टे के अन्दर निस्तारित कर दें अन्यथा यदि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में गईं तो निश्चित ही सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए एक्शन लिया जाएगा। 




उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि  शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण हो, यह भी सुनिश्चित कराया जाय। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस  में ही विभागवार लम्बित शिकायतों की समीक्षा की तथा सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी से शिकायत लम्बित होने का कारण पूछा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम श्री शाही ने एसपी के साथ निर्मित हो चुके ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया।




सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मनकापुर हीरालाल यादव, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान,  डीडी एग्रीकल्चर मुकुल तिवारी, डीएसओ वी0के0 महान, डीडीओ रजत यादव, पीडी सेवाराम चाौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, पीओ डूडा विनोद सिंह,  जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।












रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।