मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाई ही निकले भाई के हत्यारें: गोंडा में भाइयों ने भाई की हत्या कर घर में ही फूंक दिया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले के थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में हुए श्यामनाथ उर्फ चिंटू हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चिंटू हत्याकांड में भाई ही निकले भाई के हत्यारें| ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पु…

भाई ही निकले भाई के हत्यारें: गोंडा में भाइयों ने भाई की हत्या कर घर में ही फूंक दिया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार
भाई ही निकले भाई के हत्यारें: गोंडा में भाइयों ने भाई की हत्या कर घर में ही फूंक दिया था शव, दो आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 गोंडा: यूपी के गोंडा जिले के थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में हुए श्यामनाथ उर्फ चिंटू हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चिंटू हत्याकांड में भाई ही निकले भाई के हत्यारें| ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा निवासी चिंटू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी भाइयों गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ और रामनाथ उर्फ ननकू पुत्र स्व0 पुत्तीलाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। 



पुलिस के मुताबिक ''दिनांक 21.12.2021 को वादी अमरनाथ पुत्र स्व0 पुत्तीलाल निवासी ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा थाना को० करनैलगंज जनपद गोण्डा के द्वारा थाना स्थानीय में 06 नामजद लोगो के विरूद्ध अपने छोटे भाई श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की हत्या कर शव को जलाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जॉच की गयी तो ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा अमरनाथ निषाद द्वारा अपने भाई गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ व रामनाथ उर्फ ननकू के कहने पर 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।




CO कर्नलगंज ने बताया,'''साक्ष्य संकलन से यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की बीबी व बच्चे नही थे। मृतक का अपने भाईयों से हमेशा हिस्से की जमीन बाँटने तथा बेचने की बात को लेकर विवाद हुआ करता था, जिससे तंग होकर मृतक के भाई गडडलाल उर्फ यदनाथ व रामनाथ उर्फ ननक के द्वारा अपने ही भाई की हत्या की गयी थी तथा रंजिश के चलते विपक्षीगणों के विरूद्ध गलत नामजदगी करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था।



क्या है मामला

मंगलवार 21 दिसंबर को थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा गांव निवासी श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की कमरे के अंदर जलकर मौत हो गई थी। परिवार के लोग गांव के ही लोगों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। 



मृतक के भतीजे अमित के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 8 बजे उसके चाचा श्यामनाथ उर्फ चिंटू के कमरे में गैस सिलेंडर से आग लगने की बात कहकर गांव के ही कुछ लोग हल्ला मचाने लगे। जिसे सुनकर मृतक की भाभी सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजे में बाहर से बेलन बन्द था। कमरे का दरवाजा खोला गया तो देखा कि श्यामनाथ उर्फ चिंटू का शव धू-धू करके जल रहा था। जैसे किसी ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया हो। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया मगर तब तक वह दम तोड़ चुके थे। 



अमित ने बताया कि,'' उसके चाचा के कमरे में रखा गैस सिलेंडर अभी भी सुरक्षित है। जबकि सिलेंडर से आग लगने की बात कहकर हल्ला गुहार किया गया था। उसका आरोप थाथा कि अचानक आग नही लगी बल्कि उन्हें (चाचा चिंटू) कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुये उच्चाधिकारियों को सूचित किया। रात्रि के समय ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुँचकर अपनी कार्रवाई पूरी की।



 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गोंडा भेज दिया था| कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया था कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया थाथा कि उसके भाई ने लिखित सूचना दिया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।