उन्नाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है| उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अमित शाह के A, B, C, D वाले टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा,' "सुनने में आया है कि दिल्ली से दूसरे नंबर वाले नेता आए हैं, दूसरा नंबर अच्छा नहीं होता, दो नंबरी अच्छा नहीं होता"
दरअसल, आज हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि,'समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है। इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक, B का मतलब है- भाई-भतीजावाद C का मतलब है- करप्शन D का मतलब है - दंगा|