मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: RTO दफ्तर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी, पकड़े गए 8 दलाल

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां RTO दफ्तर पर आज सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट को देखकर दफ्तर में मौजूद दलालों में हड़कंप मच गया और वह दफ्तर छोड़ भागने लगे। आफिस परिसर से कई दलालों को हि…

गोंडा: RTO दफ्तर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी, पकड़े गए 8 दलाल
गोंडा: RTO दफ्तर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी, पकड़े गए 8 दलाल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां RTO दफ्तर पर आज सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट को देखकर दफ्तर में मौजूद दलालों में हड़कंप मच गया और वह दफ्तर छोड़ भागने लगे। आफिस परिसर से कई दलालों को हिरासत मे लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने RTO कार्यालय के बाहर स्थित दुकानों पर तलाशी कराई और उनसे पूछताछ की।




जिले का RTO कार्यालय दलालों के मकड़जाल मे उलझा हुआ है और यहां पर कोई भी काम बगैर दलाल कराना संभव नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या फिर वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट। हर काम के लिए दलाल हैं और उनका रेट फिक्स है। लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। इस शिकायत को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी व सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने आज RTO आफिस पर छापा मारा। 



सिटी मजिस्ट्रेट को देख कार्यालय मे मौजूद दलालों के भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई दलालों को हिरासत मे लिया है और कोतवाली मे उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान ARTO प्रशासन भी टीम के साथ मौजूद रहे।



वहीं ARTO प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ बाहरी लोग दफ्तर में लोगों को गुमराह कर रहे है। इसी पर प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। आज करीब 7-8 लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।