मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

खबर का एक और असर: गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों व शिक्षकों पर भी गिरी गज, निलंबित

गोंडा: TVL पर चली एक और खबर का असर: गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों व शिक्षकों पर भी गिरी गज| अंतर्जनपदीय टीचर स्थानांतरण हुए अवैध धन वसूली ममले में हुए कार्यवाही|कनिष्ठ लिपिक जन्मेजय सिंह…

खबर का एक और असर: गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों व शिक्षकों पर भी गिरी गज, निलंबित
खबर का एक और असर: गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों व शिक्षकों पर भी गिरी गज, निलंबित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: TVL पर चली एक और खबर का असर: गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिकों व शिक्षकों पर भी गिरी गज| अंतर्जनपदीय टीचर स्थानांतरण हुए अवैध धन वसूली ममले में हुए कार्यवाही|



कनिष्ठ लिपिक जन्मेजय सिंह,आशुलिपिक दिनेश शर्मा व शिक्षक विपिन मिश्रा निलंबित| आर.वी.सिंह विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने किया निलंबित| लिपिकों व शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्यवाही व जांच के महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ को मिली जांच।



आर.वी.सिंह विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने अपने आदेश में कहा,'''जनपद गोण्डा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण में उनकी रिलीविंग में भ्रष्टाचार किये जाने हेतु दोषी कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिनाक 06.02.2021 को  गोण्डा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षका के अन्तजनपदीय स्थानान्तरण रिलीविंग में भष्टाचार सम्बन्धी शिकायत की जांच कराकर जांच आख्या शासन को उपलब्ध करायी गयी है।



गोण्डा जिलाधिकारी द्वरा अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण में विभागीय अधिकारियों,कर्मचारिया द्वारा अवैध धन वसूली का समाचार  सोशल मीडिया में वायरल होने पर गोण्डा जिलाधिकारी ने आदेश दिनांक 03-02-2020 के माध्यम से अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा सहायक शिक्षा निदेशक की तीन सदस्यीय जाच समिति गठित की गयी। जाच समिति द्वारा 06-02-2021 के माध्यम से अपनी जाच रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।।



जांच समिति द्वारा अपनी जाच आख्या में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी,कनिष्ठ लिपिक जन्मेजय सिंह,आशुलिपिक दिनेश शर्मा व शिक्षक विपिन मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है। शासन स्तर पर उक्त जांच रिपार्ट का सम्यक रूप से परीक्षण किया गया परीक्षणोपरान्त प्रकरण में कनिष्ठ लिपिक जन्मेजय सिंह,आशुलिपिक दिनेश शर्मा व शिक्षक विपिन मिश्रा को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के दृष्टिपात तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही सस्थिल किये जान का निर्णय लिया गया है। 




 अतः इस सम्बन्ध में गोण्डा जिलाधिकारी के उक्त पत्र दिनाक 06-02-2021 (छायाप्रति संलग्न) को प्रेषित करते हुए मुझे यह कहनेका निर्देश हुआ,कि कृपया शासन उक्त निर्णय के क्रम में गोण्डा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारी,कनिष्ठ लिपिक जन्मेजय सिंह,आशुलिपिक दिनेश शर्मा व शिक्षक विपिन मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये|






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।