गोंडा: निलंबित गोंडा बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश| निलंबित बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति के खिलाफ भष्ट्राचार के तहत एफआईआर के आदेश| एडी बेसिक शिक्षा देवी पाटन मण्डल को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश| आर.वी.सिंह विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने दिए आदेश।
आर.वी.सिंह विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने एडी बेसिक शिक्षा देवी पाटन मण्डल को दिए आदेश में कहा,''जनपद गोण्डा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण में रिलीविंग में भ्रष्टाचार की जांच के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायत की जाच कराकर जाच आख्या शासन को उपलब्ध करायी गयी है।
जनपद गोण्डा मे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही किय जान का समाचार सोशल मीडिया में वायरल होने पर जिलाधिकारी द्वारा 03-02-2020 के माध्यम से अपर जिलाधिकारी, गोण्डा अपर पुलिस अधीक्षक गाण्डा तथा सहायक शिक्षा निदेशक की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी। जाच समिति द्वारा अपने पत्र दिनाक 06-02-2021 के माध्यम से अपनी जाच रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी है।
जांच समिति द्वारा जाच आख्या में निष्कर्ष के रूप में यह अकित किया गया है कि प्रथमदृष्टया सोशल मीडिया में वायरल सूची की पुष्टि होती है तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा के कार्यालय स्तर पर व्यापक अव्यवस्था तथा शिथिलता परिलक्षित होती है जिससे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोण्डा की संलिप्तता से इकार नहीं किया जा सकता|
उल्लेखनीय है कि प्रारम्भिक जाच हेतु गठित जाच समिति द्वारा प्रकरण मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० इन्द्रजीत प्रजापति की सलिप्तता दर्शायी गयी है। प्रश्नगत प्रकरण में अन्तर्ग्रस्तता पाये जाने पर वजीरगज खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह व अन्य के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर गोण्डा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। अतः शासन द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में ममता सिह व अन्य के विरूद्ध दर्ज करायी गयी पदमा सचना रिपोर्ट में ही डा0 इन्द्रजीत प्रजापति के विरूद्ध भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रकरण में डा० इन्द्रजीत प्रजापति की अन्तर्यस्तता की पुलिस से विवेचना कराने का निर्णया लिया गया है।
अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया प्रश्नगत प्रकरण में श्रीमती ममता सिह व अन्य के विरूद्ध दर्ज दर्ज करायी गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट में ही डा० इन्द्रजीत प्रजापति के विरूद्ध भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी सूचना प्रत्येक दशा में 03 दिन में शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव