मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: आयुक्त ने पहले चरण के टीकाकरण का किया औचक निरीक्षण

गोंडा: आयुक्त, देवीपाटन मण्डल श्री एसवीएस रंगाराव ने आज वैश्विक महामारी कोविड -19 के टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में एससीपीएम नसिंग पैरामेडिकल कालेज हारीपुर में बनाये गये वैक्सिनेशन सेन…

गोंडा: आयुक्त ने पहले चरण के टीकाकरण का किया औचक निरीक्षण
गोंडा: आयुक्त ने पहले चरण के टीकाकरण का किया औचक निरीक्षण — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: आयुक्त, देवीपाटन मण्डल श्री एसवीएस रंगाराव ने आज वैश्विक महामारी कोविड -19 के टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गोण्डा में एससीपीएम नसिंग पैरामेडिकल कालेज हारीपुर में बनाये गये वैक्सिनेशन सेन्टर तथा जनपद बहराइच के संयुक्त चिकित्सालय जरवल के वैक्सिनेशन सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया ।




वैक्सिनेशन रूम , वेटिंग रूम तथा आब्जर्वेशन रूम आदि का भ्रमण कर संचालित किये जा रहे टीकाकरण से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से टीकाकरण के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ भी की तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी कि वे अपना परिचय पत्र जरूर लगाये रखें ।



आयुक्त के निरीक्षण के दौरान जनपद गोण्डा के एससीपीएम नर्सिंग कालेज में अवगत कराया गया कि आज इस केन्द्र पर कुल 100 स्वास्थ्य कर्मियो का टीकाकरण कराया जाना है ।  इसी प्रकार संयुक्त चिकित्सालय जरवल में 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा था। आयुक्त ने टीकाकरण के लिए बनाये गये वेंटिग रूम , तथा आर्वोजशन रूम में जाकर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा टीकाकरण से सम्बन्धित चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कार्मियों से वार्ता कर टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली ।




गोण्डा में निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री आर 0 सी 0 शर्मा , अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र कुमार चिकित्सक डा 0 आरपी सिंह , जनपद बहराइच के सीएचसी जरवल में एसडीएम महेश कुमार कैथल तथा चिकित्सा अधिकारी डा 0 निखिल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।