मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के प्रथम चरण का हुआ शुभारम्भ, डीएम व एसपी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका...

● महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0पी0 मिश्र ने लगवाया कोविड का पहला टीका● जिला अस्पताल में डॉ. दीपक कुमार ने भी लगवाया कोरोना टीका● कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में बनाये गये है 6 सेंट…

गोंडा: जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के प्रथम चरण का हुआ शुभारम्भ, डीएम व एसपी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका...
गोंडा: जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के प्रथम चरण का हुआ शुभारम्भ, डीएम व एसपी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0पी0 मिश्र ने लगवाया कोविड का पहला टीका

● जिला अस्पताल में डॉ. दीपक कुमार ने भी लगवाया कोरोना टीका

● कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले में बनाये गये है 6 सेंटर

● जिले के 6 सेंटरों पर 600 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका





गोंडा: शनिवार को जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का प्रथम चरण प्रारम्भ हो गया। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल में पहुँचकर संयुक्त रूप से कोविड वैक्सीनेशन का शुभारम्भ किया।



जिले में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0पी0 मिश्र ने लगवाया। वहीं जिला अस्पताल में कर्मचारी बाबूलाल तथा एससीपीएम नर्सिंग कालेज में कालेज के निदेशक अजिताभ दूबे ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डा0 दीपक कुमार, एससीपीएम कालेज के संस्थापक डा0 ओ0एन0पाण्डेय ने भी टीका लगवाकर संदेश दिया। जिला अस्पताल में पहुँचकर डीएम व एसपी ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारम्भ किया तथा मा0 प्रधानमंत्री द्वारा टीकाकरण को लेकर दिए जा रहे संदेश को देखा।




जिला अस्पताल में टीकाकरण का शुभारम्भ करने के बाद डीएम ने जिला महिला अस्पताल तथा एससीपीएम नर्सिंग कालेज में पहुंचकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया।



मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अजय सिंह गौतम ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में कुल 06 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए थे जिसमें 04 केन्द्र नगरीय क्षेत्र में जिसमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, एससीपीएम अस्पताल तथा एससीपीएम कालेज आॅफ नर्सिंग हारीपुर में टीकाकरण हुआ। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में टीकाकरण का कार्य हुआ। पहले चरण में प्रत्येेक टीकाकरण स्थल पर सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों सहित कुल छः सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।




इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र सिंह, परिवीक्षाधीन एसडीएम शत्रुघ्न पाठक प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा0 घनश्याम सिंह, डीसीपीएम डा0 आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।