गोंडा: यूपी सहित देश भर में कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में 9 महीने तक कोरोना महामारी के चलते दहशत में रहे गोंडा जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। कोविड वैक्सीन की पहली खेप में 17290 डोज गोंडा पहुंची चुकी है।और 16 जनवरी से कोविड वैक्सिनेशन की शुरूआत होने जा रही है।
पहले चरण में जिले के 14148 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। कोविंड वेक्सीनेशन को जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि कोविंड वेक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। गलत भ्रांतियां फैलाई तो पुलिस करवाई करेगी। पुलिस लगातार वेक्सीन की सुरक्षा के साथ सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनाये हुए है।
शासन की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक लाभार्थियों को तीन चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु व गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
जिले के 4 सरकारी अस्पतालों क्रमशः जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी नवाबगंज व मनकापुर व निजी क्षेत्र के 2 अस्पतालों एससीपीएम मेडिकल कॉलेज हारीपुर व एससीपीएम हॉस्पिटल छेदीपुरवा को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है जहां कल पहले दिन टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी।
इसके बाद दूसरे चरण में सीएचसी करनैलगंज, हलधरमऊ, बेलसर,छपिया, खरगूपुर, कटरा बाजार, मुजेहना, पंड़री कृपाल, इटियाथोक, वजीरगंज व पीएचसी में टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की तरफ से 13 नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं जो अपने आवंटित ब्लॉकों एवं सत्र स्थलों पर टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव