मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: नवागत जिलाधिकारी ने संभाला जनपद का चार्ज, कहा-जिले में विकास कार्य गुणवत्तापूूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएगें

गोंडा: नवागत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शनिवार को जनपद पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा श…

गोंडा: नवागत जिलाधिकारी ने संभाला जनपद का चार्ज, कहा-जिले में विकास कार्य गुणवत्तापूूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएगें
गोंडा: नवागत जिलाधिकारी ने संभाला जनपद का चार्ज, कहा-जिले में विकास कार्य गुणवत्तापूूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएगें — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: नवागत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शनिवार को जनपद पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा शासन की प्राथमिकताओं को अक्षरशः क्रियान्वित किया जाएगा तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत प्रभावित हुए शिक्षण व विकास कार्यों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापरक व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराए जाएगें ताकि जनपद में त्वरित विकास के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया जा सके।



 उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु उनके द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा तथा इसमें मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि जन समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण हो। नवागत जिलाधिकारी ने विभिन्न जनपदों में अपने निर्वाचन सम्बन्धी अनुभवों को साझा करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहा कि विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से पंचायत चुनाव पूरी शुचिता व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि श्रम विभाग व विकास विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत श्रमिकों को आच्छादित कर रोजागर सृजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में 18 एकड़ भूमि पर 383 करोड़ की लागत से बनने वाले 500 बेड के नए मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाएगी ताकि वर्ष 2022 से मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की कक्षाएं चालू हो सकें।





नवागत जिला अधिकारी के कार्यकाल के बारे में

नवागत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा इससे पहले वे जनपद संतकबीर नगर व जनपद प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं तथा जनपद बलिया, बस्ती व महराजगंज के सीडीओ एवं अन्य जनपदों में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रहे हैं। इसके पूर्व वे विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वे निदेशक, समाज कल्याण, स्टाॅफ आॅफीसर कृषि उत्पादन आयुक्त उ0प्र0, प्रबन्ध निदेशक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, नियंत्रक बांट-माप उ0प्र0, विशेष सचिव गृह व सतर्कता उ0प्र0 के पद भी कार्य कर चुके हैं।



प्रेसवार्ता के उपरान्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय सहित अन्य पटलों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, एसडीएम सदर व करनैलगंज सहित तमाम पत्रकार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।