5 जनवरी को पूरे प्रदेश में होगा COVID वैक्सीन का ड्राई रन: सीएम योगी ने किया एलान
गोरखपुर: देश में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए आज पूरे देश में कुल 259 जगहों पर ड्राई रन शुरू किया गया है| लखन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
5 जनवरी को पूरे प्रदेश में होगा COVID वैक्सीन का ड्राई रन: सीएम योगी ने किया एलान | फ़ोटो: TVL News
गोरखपुर: देश में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए आज पूरे देश में कुल 259 जगहों पर ड्राई रन शुरू किया गया है| लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया है|
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में ड्राई रन होगा। गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा,''प्रदेश में वैक्सीन के लिए ड्राई रन हो रहा है। 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में ड्राई रन होगा। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि मकर संक्रांति के आस-पास हम वैक्सीन लेकर प्रदेश की जनता के लिए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर सदी की सबसे बड़ी महामारी को परास्त करने में सफल होंगे|
गोरखपुर में बोलते हुए CM योगी ने कहा,'मैं सब से अपील करता हूं कि अगर गांव में सड़कें चौड़ी होती हैं तो हम लोग इसका विरोध न करें। हमें इसका स्वागत करना चाहिए क्योंकि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारे गांव और क्षेत्र के विकास के लिए यह सड़क बनने वाली है|किसानों की फसल को MSP पर खरीदने की व्यवस्था की गई है। गन्ना किसानों को 1,12,000 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। बंद चीनी मिलों को फिर से चलाने की व्यवस्था की जा रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।