मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

● डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण● प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक बैरक की ली सघन तालाशी, दिए आवश्यक दिशा निर्देशगोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को…

गोंडा: डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोंडा: डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

डीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

● प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक बैरक की ली सघन तालाशी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश




गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को डीएम मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ जिला कारागार पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और एक-एक बैरक की तलाशी लें। 



निरीक्षण के दौरान डीएम ने कैदियों से बात भी की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया।  



जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल में निरुद्ध कैदियों को आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई सहित कौशल विकास मिशन के सहयोग से  अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाएं। इसके साथ डीएम ने कैदियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग की कक्षाएं भी चलवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल परिसर में विधिवत साफ-सफाई सुनिश्चित कराने एवं जेल मैनुअल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।