गोंडा: खबर गोंडा से है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल गोंडा का दौरा है जिसके तहत जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है ,हेलीपैड निर्माण के साथ-साथ स्वास्थ विभाग भी पूरी तरीके से तैयार हैं| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा कल| 10:35 बजे सुबह हेलीकाप्टर से गोंडा पुलिस लाइन पहुचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
पुलिस लाइन से सीधे कलेक्ट्रेट में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पहुचकर 10:45 से 11 बजे तक करेंगे निरीक्षण| निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सभागार में 11:05 से 12:05 बजे तक मण्डलीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक|
समीक्षा बैठक के बाद 12:05 से 12:20 बजे तक मीडिया से करेंगे वार्ता| मीडिया से बात कर 12:20 से 12:30 बजे तक जिला अस्पताल में बने पोस्ट कोविड वार्ड का मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण|
निरीक्षण करने के बाद 12:30 बजे से 1 बजे तक गांवों का करेंगे भ्रमण| गांवों का भ्रमण करने बाद के सीएम पुलिस लाइन से 1:05 बजे हेलीकाप्टर से आज़मगढ़ के लिए होंगे रवाना|
मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट| आधी रात को डीएम अधिकारियों के साथ में निकलकर कर रहे है निरीक्षण, इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के करुआपरा गांव का कर सकते है सीएम भ्रमण...अधिकारियों ने डाला डेरा| मुख्यमंत्री के आने से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव