मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “'कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद''“'कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद''------कोरोना युद्ध में तुम तो बनकर आए मददगार।मानवीय धरातल पर इस कहर में किया अनुकूल व्य…

कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद
कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “'कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद''


“'कोरोना कहर में मददगार : सोनू सूद''------

कोरोना युद्ध में तुम तो बनकर आए मददगार।

मानवीय धरातल पर इस कहर में किया अनुकूल व्यवहार॥



------

कई रुकती धड़कनों को तुमने बनाया जीवंत।

सच्चे अर्थो में तुम ही हो वेदनापाठी महंत॥



------

कोरोना कालाबाजारी में जब सामने आए कई स्वार्थी।

कृष्ण की शिक्षा अनुरूप तुम तो बने सारथी॥


------

ईमान बेचकर जिस समय प्रत्यक्ष आए कई दानव रूप।story news, Poem, Helpful in 'Corona havoc' Sonu Sood, written by Dr. Reena Ravi Malpani

उस विकट परिस्थिति में तुम तो बने दानवीर देवता का स्वरूप॥



------

कोरोना कहर का संग्राम चल रहा है सब ओर।

तुमने तो पहुँचाई संजीवनी और दी नई भोर॥



------

कई पीड़ितों की कश्तीयों को दिया तुमने किनारा।

माँ भारती के लाल को जरूरत पड़ने पर दिया सहारा॥



------

बेबस लाचार मासूमों को अपनों से मिलाया।

तुम्हारा यह स्वरूप हम सबके मन को भाया॥



------

कोरोना काल के मसीहा स्वरूप सदैव रखेगा जमाना याद।

अपने हर प्रयास से तुमने सुनी जरूरतमंदो की फरियाद॥



------

कोरोना त्रासदी में तो इंसानियत भी जब चरमराई।

तुमने एक मददगार की हर समय भूमिका निभाई॥



------

कई असहाय जरूरतमन्द जब लगा रहे थे गुहार।

जीवन के रंगमंच का सच्चा अभिनेता सुन रहा था निरंतर पुकार॥



------

बेड, मेडिसिन और ऑक्सीज़न की भी दूर की समस्या।

मानवता की सेवा में सराहनीय है तुम्हारी तपस्या॥



------

जिस विषम परिस्थिति में मर रहा था लोगो का जमीर।

डॉ. रीना कहती, तुमने तो दुआएं बटोरकर खुद को कर लिया और भी अमीर॥






डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।