आधुनिक कोविड हॉस्पिटल के नाम पर रार, जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर हॉस्पिटल का निरीक्षण
गोंडा: गोंडा में बना आधुनिक 168 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल का नया भवन अब उद्घाटन के इंतजार में है। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना तय माना जा रहा है मु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
आधुनिक कोविड हॉस्पिटल के नाम पर रार, जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर हॉस्पिटल का निरीक्षण | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: गोंडा में बना आधुनिक 168 बेड वाला कोविड हॉस्पिटल का नया भवन अब उद्घाटन के इंतजार में है। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना तय माना जा रहा है मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित टाटा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस कोविड हॉस्पिटल का प्रस्तावित नामकरण न होने से बोर्ड खाली है। चूंकि नोएडा में अभी हाल में मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा कोविड हॉस्पिटल के नाम से उद्घाटन किया गया है।
अभी गोंडा में बने इस कोविड हॉस्पिटल का नाम क्या रखा जाय यह स्पष्ट नही है। इस हॉस्पिटल का नाम "गोंडा कोविड हॉस्पिटल" या " देवीपाटन कोविड हॉस्पिटल" रखा जाय या फिर गोंडा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोंडा नरेश " देवीबक्स सिंह कोविड हॉस्पिटल" रखा जाय यह अभी तय नही है हॉस्पिटल के नामकरण के सम्बंध में शासन से क्या नाम रखा जाय पत्र भेजा जा रहा रहा है फिलहाल इस हॉस्पिटल का उद्घाटन एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना तय माना जा रहा है।
बताते चले कि इस कोविड हॉस्पिटल को टाटा ने ले रखा है टाटा ने इस नवनिर्मित भवन को कोविड हॉस्पिटल बनाया है। कोविड हॉस्पिटल में सारी व्यवस्था टाटा की होगी। भवन राज्य सरकार का है। इसके अलावा डाक्टर, कर्मचारी, सुविधा,यंत्र सब टाटा ने अपनी व्यवस्था किया है जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी ,टाटा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बने कोविड हॉस्पिटल के नए भवन का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम व निरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।