गोंडा: ऑपरेशन कायाकल्प योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर डीएम की कार्यवाही, प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराने व वसूली के दिए आदेश
गोंडा: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का चाबुक चलना जारी है। डीएम ने प्राइमरी स्कूल में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी करने, एमडीएम में ग…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: ऑपरेशन कायाकल्प योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर डीएम की कार्यवाही, प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराने व वसूली के दिए आदेश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का चाबुक चलना जारी है। डीएम ने प्राइमरी स्कूल में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी करने, एमडीएम में गड़बड़ी करने तथा विभिन्न संसाधनों एवं सामग्रियों में हेराफेरी करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर विभागीय कारवाई सहित अन्य कार्यवाहियां करने के आदेश दिए हैं।
मामला विकासखंड छपिया के प्राथमिक विद्यालय चटकनवां का है जहां पर प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्मित कराए गए चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय व एनआरसी कक्षों का घटिया क्वालिटी का निर्माण, एमडीएम योजना में कन्वर्जन कॉस्ट एवं कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने, विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं में कुप्रबंधन तथा विद्यालय में उपलब्ध कराए गए विभिन्न संसाधनों एवं सामग्रियों में हेराफेरी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनकापुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई, जिसमे शिकायत सही पाई गई।
जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम मार्कंडेय शाही ने प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्यवाही संस्थित करने, धनराशि की वसूली कराए जाने, आपराधिक न्यासभंग का मुकदमा दर्ज कराने तथा प्रधानाध्यापक के अन्य कार्यों का मूल्यांकन कर उसकी पृथक से वसूली कराकर आगामी 5 मार्च तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने के आदेश एसडीएम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।