मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: महिला सिपाही को कोतवाल ने इलाज के लिए नहीं दी छुट्टी, तो महिला सिपाही ने SP को थमाया इस्तीफा, पत्र हुआ वायरल

गोंडा: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में छुट्टी को लेकर गजब की मारामारी है। अक्सर कर्मचारियों को छुट्टी के लिए आला अफसरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कुछ को तो छुट्टी मिल जाती है, लेकिन कई ऐसे भी पुलिसकर्मी…

गोंडा: महिला सिपाही को कोतवाल ने इलाज के लिए नहीं दी छुट्टी, तो महिला सिपाही ने SP को थमाया इस्तीफा, पत्र हुआ वायरल
गोंडा: महिला सिपाही को कोतवाल ने इलाज के लिए नहीं दी छुट्टी, तो महिला सिपाही ने SP को थमाया इस्तीफा, पत्र हुआ वायरल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में छुट्टी को लेकर गजब की मारामारी है। अक्सर कर्मचारियों को छुट्टी के लिए आला अफसरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कुछ को तो छुट्टी मिल जाती है, लेकिन कई ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें अति आवश्यक कार्य के लिए भी छुट्टी नहीं मिल पाती। सोशल मीडिया पर यूपी के गोंडा जिले की एक महिला कांस्टेबल का पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें अवकाश नहीं मिल पाने से परेशान महिला कांस्टेबल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।




सोशल मीडिया पर वायरल पत्र गोंडा के पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा गया है, जिसे महिला कांस्टेबल वन्दना भट्ट (PNO 1923314826) ने लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया कि वह थाना कोतवाली मनकापुर में तैनात हैं। वन्दना भटट् ने लिखा है कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिससे मुझे ड्यूटी करने में असुविधा हो रही है। प्रार्थिनी इलाज के लिए अपने घर जाना चाहती है, लेकिन प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मनकापुर द्वारा मुझे अवकाश नहीं दिया जा रहा है।




पत्र में महिला कांस्टेबल ने आगे लिखा है कि अवकाश नहीं मिलने की वजह से मैं काफी परेशान और तंग हो चुकी हैं और मैं उत्पीड़ित होकर स्वेच्छा से सेवा का परित्याग कर रही हैं और अपने घर जा रही हूं। पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए महिला सिपाही ने लिखा कि आपसे निवेदन है कि प्रार्थिनी का इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।



वहीं गोंडा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को सौंपी गई है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।