मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

परीक्षाफल वितरण व विदाई सम्मान समारोह आयोजित: शिक्षा मानव जीवन को समुनन्त सुसभ्य एवं सुसंस्कृत बनाती है- ऋतुराज

गोंडा: जिले के विकास खण्ड इटियाथोक के कंपोजिट विद्यालय बरईपारा में सोमवार को परीक्षाफल वितरण के साथ कक्षा 8 के बच्चों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि विद्याल…

परीक्षाफल वितरण व विदाई सम्मान समारोह आयोजित: शिक्षा मानव जीवन को समुनन्त सुसभ्य एवं सुसंस्कृत बनाती है- ऋतुराज
परीक्षाफल वितरण व विदाई सम्मान समारोह आयोजित: शिक्षा मानव जीवन को समुनन्त सुसभ्य एवं सुसंस्कृत बनाती है- ऋतुराज | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  जिले के विकास खण्ड इटियाथोक के कंपोजिट विद्यालय बरईपारा में सोमवार को परीक्षाफल वितरण के साथ कक्षा 8 के बच्चों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे, मुख्य अतिथि ऋतुराज यादव एआरपी विज्ञान और प्रधानाध्यापक सलमान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण और सरस्वती वंदना से की गई की इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।


इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि रहे श्री यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। उन्होंने जीवन मे शिक्षा की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि एक शिक्षित समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है और शिक्षा ही मानव जीवन को समुनन्त, सुसभ्य एवं सुसंस्कृत बनाती है। 


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-missing-teenagers-body-found-in-car-parked-inside-asaram-bapu-ashram-police-sealed 


प्रधानाध्यापक सलमान के द्वारा कक्षा 1 से 8 तक कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों क्रमशः सतीश, सलोनी, प्रतिभा पांडेय, गौरव कुमार, रोली, अंकित पांडेय, कनक सिंह और रूपाली को अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरस्कार स्वरूप पठन पाठन सामग्री  वितरित की गई और मिठाई खिलाई गयी। पुरस्कार पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। बच्चों में आशीर्वाद, प्यार और दुलार पाकर काफी उत्साह दिखा।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-collision-between-car-and-bikecongress-leader-seriously-injured-son-died-on-the-spot


इस अवसर पर रोहिणी नंदन मिश्र, गोपाल प्रसाद, करन सिंह, सौरभ वर्मा, अरुण मिश्र, विजय कुमार भारती सहित सैकड़ों बच्चे व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-female-constable-slapped-the-girl-after-falling-abir-in-kalash-yatra-video-viral


रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।