मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: जिला अस्पताल के आई विभाग में रिश्वतखोरी, मरीज बिना इलाज के ही वापस जाने को मजबूर

गोण्डा: प्रदेश सरकार सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के दावे करती है लेकिन गोंडा जिले के जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहे है। वैसे जिला अस्पताल में रिस्वतख…

गोंडा: जिला अस्पताल के आई विभाग में रिश्वतखोरी, मरीज बिना इलाज के ही वापस जाने को मजबूर
गोंडा: जिला अस्पताल के आई विभाग में रिश्वतखोरी, मरीज बिना इलाज के ही वापस जाने को मजबूर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा: प्रदेश सरकार सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के दावे करती है लेकिन गोंडा जिले के जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहे है। वैसे जिला अस्पताल में रिस्वतखोरी का आरोप तो लगते रहे है। लेकिन अब ताजा मामला नेत्र विभाग का सामने आया है जहाँ आंख के इलाज आंख के ऑपरेशन व चश्मा बनवाने के नाम पर पैसा लेने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल में खून की कालाबाजारी व मरीजो के आंख का चश्मा बनवाने के नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ था। जिला अस्पताल के कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे है।



पूरा मामला गोंडा जिला अस्पताल का है जहां पर आंख का ऑपरेशन के नाम पर नेत्र सर्जन ने पैसा लेकर आपरेशन किया गया और ऑपरेशन के बाद मरीज को कम दिखाई दे रहा है जब मरीज जिला अस्पताल आया था चश्मा बनवाने के नाम पर पैसा लिया गया है। दूसरी तरफ आंख का इलाज करवाने आये मरीज से डॉक्टर ने 2500 रुपये की मांग की मरीज बिना इलाज के ही वापस जाने को मजबूर है। जब जिला अस्पताल में इलाज व चश्मा फ्री में बनता है तो ये लोग पैसा की मांग क्यों करते है ये बड़ा सवाल है।




वही सीएमएस डॉ. घनश्याम सिंह का कहना है कि सारी सुविधाएं निशुल्क हैं शिकायत आयी है दोनो लोगो को समझा कर वार्निंग इशू जारी किया गया है दुबारा शिकायत नही आनी चाहिए। वहीं सीएमएस ने वार्निंग के साथ जांच के आदेश दिए है। लेकिन क्या जांच के बाद कार्यवाही होगी ये तो देखने वाली बात होगी।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।