मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। । हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं| मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मिनी बस और कैंटर ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।
मुरादाबाद में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई| मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव का काम पूरा कर लिया गया है| उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए फॉरेंसिट टीम वहां मौजूद है| 3 वाहन आपस में टकरा गए।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने की वजह से ये हादसा हुआ है| जिस वक्त ये हादसा हुआ वहां घना कोहरा था| दुर्घटना जिले के थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर शनिवार की सुबह हुई| एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई|इसमें तेज रफ्तार से आ रही तीसरी गाड़ी भी टकरा गई| पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मुरादाबाद के ज़िलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि,''सुबह क़रीब 8ः10 बजे हादसा हुआ। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, 10-11 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के निशुल्क और समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं|
मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों को ₹50 हजार एवं मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।