मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का धरना समाप्त: प्रशासन ने सौंपा 10 करोड़ का चेक, फरवरी तक पिछला बकाया भुगतान करने का आश्वासन

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां पिछले गन्ना भुगतान को लेकर 6 दिन से बजाज शुगर चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के बाद समाप्त हुआ। 6 दिन से…

गोंडा में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का धरना समाप्त: प्रशासन ने सौंपा 10 करोड़ का चेक, फरवरी तक पिछला बकाया भुगतान करने का आश्वासन
गोंडा में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का धरना समाप्त: प्रशासन ने सौंपा 10 करोड़ का चेक, फरवरी तक पिछला बकाया भुगतान करने का आश्वासन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां पिछले गन्ना भुगतान को लेकर 6 दिन से बजाज शुगर चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के बाद समाप्त हुआ। 6 दिन से लगातार किसान पिछले गन्ना भुगतान की मांग को लेकर के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। 



आज जिलाधिकारी गोंडा ने किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी से वार्ता की जिसमें दोनों के बीच समझौता हुआ कि पिछले बाकी 158 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान में से 10 करोड़ रुपए का भुगतान तत्काल चेक के माध्यम से किया जाएगा। 



मुख्य राजस्व अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक ने किसानों को सहमति पत्र और जिला गन्ना अधिकारी को 10 करोड़ रुपए का चेक किसानों के समक्ष सौंपा। शेष पिछले गन्ना भुगतान की राशि को 2 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 8 जनवरी तक भुगतान किया जाएगा। बीमारी,शादी विवाह, दुखद घटनाओं के मामले में किसानों द्वारा दिए गए आवेदन पर उनको भुगतान में प्राथमिकता दी जाएगी।



गोंडा के बजाज कुंदुरखी शुगर मिल पर पिछला (2020-2021) 158 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान बकाया है। जिसको लेकर अवध केसरी सेना प्रमुख नीरज सिंह के नेतृत्व में 26 दिसंबर 2021 से किसान बजाज चीनी मिल, कुंदरखी चौराहे पर प्रदर्शन पर बैठे थे। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के बाद समाप्त हुआ। जिला प्रशासन ने फरवरी 2022 तक पिछला (2020-2021) पूरा बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया है|  मार्च से 2021-2022 का भुगतान किया जायेगा|






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।