गोंडा: सरकार भले ही गन्ना किसानों के गन्ना का भुगतान करने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग हम बात कर रहे हैं यूपी के गोंडा जिले की जहां पर पिछले पेराई सत्र का एक लगभग 145 करोड रुपए किसानों का बकाया होने से परेशान होकर आज अवध केसरी सेना की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने बजाज कुंदरकी चीनी मिल गेट पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
चीनी मिल के यूनिट हेड मौके पर पहुंचे और किसानों से बात कर उनको आश्वस्त किया कि 20 से 28 फरवरी तक किसी भी हाल में पिछला किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा उसके बाद नया भुगतान किया जाएगा| इस आश्वासन लिखित पत्र के बाद किसानों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज किसान बजाज कुंदरकी चीनी मिल पर पहुंचे और मिल गेट के पास चीनी मिल का घेराव कर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार सीओ मनकापुर सहित कई थानों के पुलिस मौजूद रहे और किसानों को मान मनौवल करते दिखे। घंटों प्रदर्शन चलता रहा प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग थी कि बजाज चीनी मिल के जीएम किसानों के सामने आकर पेमेंट देने कब देने साफ करें।
किसानों का प्रदर्शन बढ़ता देख चीनी मिल के यूनिट हेड मौके पर पहुंचे और किसानों से बात कर उनको आश्वस्त किया कि 20 से 28 फरवरी तक किसी भी हाल में पिछला किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, उसके बाद नया भुगतान किया जाएगा| इस आश्वासन लिखित पत्र के बाद किसानों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि बजाज चीनी मिल किसानों का पिछले सत्र का गन्ना पेमेंट चीनी मिल ने नही दिया फिर इस किसानों से गन्ना लेकर पेराई शुरू कर दिया किसानों का पेमेंट ना मिलने से किसानों परेशान हैं और उनके जीवन यापन में काफी दिक्कतें आ रही हैं किसी की बेटी की शादी नहीं हो पा रही है तो किसी की बीमारी से इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिए चीनी मिल जल्द से जल्द किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें नहीं तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे|
वहीं किसानों के प्रदर्शन के दौरान चीनी मिल के यूनिट हेड ज्ञानेंद्र वीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि 20 से 28 फरवरी तक पिछला गन्ना भुगतान पेमेंट किसानों का पेमेंट हो जाएगा। उसके बाद वर्तमान सत्र का नया पेमेंट किया जाएगा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव