मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कोविड वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए: सुशील मोदी का मीडिया से आग्रह

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से आग्रह है कि,'' कोविड की वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए| उन्होंने कहा,''टीकाकरण पर विरोधियों ने दुष्प्…

कोविड वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए: सुशील मोदी का मीडिया से आग्रह
कोविड वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए: सुशील मोदी का मीडिया से आग्रह | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से आग्रह है कि,'' कोविड की वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए| उन्होंने कहा,''टीकाकरण पर विरोधियों ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है।कोविड की वैक्सीन को लेकर जो भ्रम पैदा किया जा रहा है उसमें कोई सफल न हो सके। हमें उस भ्रम को दूर करना है। मीडिया से भी आग्रह है कि भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए|



पटना महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' मीडिया से भी आग्रह है कि भ्रम पैदा करने वाले समाचारों को प्रमुखता मत दीजिए|



उन्होंने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति बाद 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण प्रारम्भ करने का निर्णय किया, जिसके पहले चरण में बिहार सहित देश के 3 करोड़ कोरोना योद्धाओं को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।बिहार सरकार ने  300 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की है।  स्वदेशी वैक्सीन के साथ वर्ष के पहले महीने से जीवन रक्षा का महाअभियान शुरू कराने के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार!




उन्होंने कहा,''भारत बायोटेक और सीरम इस्टीच्यूट में विकसित जिस स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पर गर्व करने के बजाय संदेह पैदा कर राजद, कांग्रेस के राजकुमार वोट बैंक की राजनीति करने लगे, उसे दुनिया मांग रही है। ब्राजील ने कोवीशील्ड और एस्ट्राजेनिका की 20 लाख डोज की मांग कर भारत के चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान पर विश्वास प्रकट किया।  उन्होंने कहा,'' हम बेशक, ऐसा कोई टीका नहीं बना पाये जो अखिलेश यादव ,तेजप्रताप यादव और कट्टरपंथी मुल्लाओं का शक दूर कर सके।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।