गोंडा: खबर गोंडा से है, जहाँ गोंडा के बजाज कुंदुरखी शुगर मिल में लगभग 212 करोड रुपये भुगतान न होने से नाराज सैकड़ों किसान लामबंद होकर मिल प्रशासन के खिलाफ मिल गेट पर 6 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ हैं। वही किसानों के अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के किसान नेता शैलेंद्र कुमार उर्फ बब्बू सिंह बिसेन ने कहा कि जब तक किसान धरने पर बैठे हैं मैं उनके धरने का समर्थन करता हूं।
6 दिन से बजाज शुगर मिल पूरी तरीके से बंद है किसानों की मांग है कि जब तक पिछला बकाया भुगतान जब तक नहीं किया जाएगा। जब तक आंदोलन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। और जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि किसानों के पिछला गन्ने का बकाया भुगतान दे दिया जाए ताकि किसान को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि अगर किसानों का पिछला गन्ना भुगतान नहीं दिया जाएगा। जब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा और समाजवादी पार्टी और मैं किसान नेता होने के नाते अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करता हूं। लगातार प्रशासन ढुल मूल रवैया से किसान परेशान हैं। पिछले वर्ष भी किसानों ने आंदोलन किया था। अपने पैड पर लिखित बात कही थी। समय से भुगतान हो जाएगा फिर भी अभी तक कुछ नहीं हुआ। किसान मिल प्रशासन से भुगतान देने की मांग कर रहा है। फिर भी भुगतान अभी तक नहीं हो पाया, जिससे किसान परेशान हैं|
वही आक्रोशित किसानों ने बताया है कि 2 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है लगभग हजारों की संख्या में किसान यहां पर इकट्ठे और मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स और मजिस्ट्रेट भी मौजूद है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव