मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीयूष जैन के बाद अब पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT रेड: कन्नौज में अखिलेश की PC से पहले ही पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर पड़ा छापा; यूपी के अलावा मुंबई, सूरत, तमिलनाडु में भी कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। उत्तर प्रदेश में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर शुक…

पीयूष जैन के बाद अब पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT रेड: कन्नौज में अखिलेश की PC से पहले ही पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर पड़ा छापा; यूपी के अलावा मुंबई, सूरत, तमिलनाडु में भी कार्रवाई
पीयूष जैन के बाद अब पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT रेड: कन्नौज में अखिलेश की PC से पहले ही पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर पड़ा छापा; यूपी के अलावा मुंबई, सूरत, तमिलनाडु में भी कार्रवाई | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। उत्तर प्रदेश में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की|  पुष्पराज जैन के आवास और आफिस पर छापे मारे जा रहे हैं| जैन का इत्र, पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का व्यवसाय है, वो कन्नौज के बड़े कारोबारी हैं|  पुष्पराज जैन ने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। पम्पी के कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इसके साथ एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के घर पर छापा मारा है| सुबह सात बजे से दोनों के यहाँ छापेमारी चल रही है|



आयकर विभाग की मुंबई यूनिट छापेमारी कर रही है, साथ में लखनऊ आयकर विभाग के अधिकारी भी हैं| मुंबई, सूरत, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में करीब 50 जगहों पर छापेमारी जारी है| मुंबई में चार जगहों पर छापेमारी जारी है| 



इनकम टैक्स अधिकारी ने बताया,''आईटी विभाग कर चोरी की इंटेलिजेंस पर इत्र व्यवसायी पुष्पराज जैन पम्पी और एक अन्य इत्र कंपनी पर छापेमारी कर रहा। कानपुर, कन्नौज, बॉम्बे, सूरत, डिंडीगुल (तमिलनाडु) सहित 8 परिसरों में आज सुबह से सर्च चल रही है| सूत्रों का कहना है कि यूपी में एक साथ 50 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। 




अखिलेश यादव के करीबी है पुष्पराज 

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। पिछली बार भी IT विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को P की तलाश थी। लेकिन टीम गलती से P यानी पीयूष जैन के घर पहुंच गई। पुष्पराज जैन के घर और ठिकानों पर यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है, जब अखिलेश यादव खुद कन्नौज में मौजूद हैं| पुष्पराज जैन के घर पर आईडी रेड को लेकर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जनता सब देख रही है है वोट से जवाब देगी|



कन्नौज में अखिलेश की PC से पहले ही पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर पड़ा छापा

समाजवादी पार्टी ने कहा,''आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!



डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग

समाजवादी पार्टी ने कहा,''''पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में  आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।



पार्टी ने कहा,''जब ये बात साबित हो गयी कि पीयूष जैन भाजपाई है और पम्पी जैन सपाई है और भाजपाई पीयूष जैन के घर करोड़ों रुपया कैश मिला है लेकिन सपा MLC पम्पी जैन पाक साफ हैं तो भाजपा ने आज पम्पी जैन के यहां भी छापेमारी करके अपनी बौखलाहट और खिसियाहट को दर्शाया है, जनता जवाब देगी और करारा जवाब देगी।




आज कन्नौज में ही होनी थी अखिलेश से मुलाकात

अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर जाएंगे। उन्हें यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। बताया जा रहा है कि यहां पुष्पराज को भी आना था। माना जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश करीबियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों पर भी बयान देंगे।




23 दिसंबर को पीयूष पर आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

23 दिसंबर को पीयूष के ठिकानों पर छापा पड़ा। इसके बाद सपा का इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन पम्पी का नाम भी सामने आने लगा। पीयूष के ठिकानों से अधिकारियों ने करीब 200 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे|   छापेमारी कानुर और कन्नौज में हुई थी| पीयूष जैन को कानपुर में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह फिलहाल जेल में है| कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 200 करोड़ कैश के साथ-साथ 23 किलो सोने की ईटें भी बरामद हुई हैं| जिनकी वजह से  इस मामले का इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आ रहा है, क्योंकि पीयूष के घर से बरामद सोना स्विट्जरलैंड की दो कंपनियों का होने की आशंका जताई जा रही है|




सपा और भाजपा में वार-पलटवार

पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद भाजपा ने उन्हें सपा का बताया तो सपा ने भाजपा से नाता जोड़कर बताया। छापेमारी के बीच 28 दिसंबर को पीएम मोदी कानपुर में ही थे। यहां उन्होंने सपा पर निशाना साधा। बोले- जिन्होंने यूपी में भ्रष्टाचार का इत्र छिड़का था, आज वह सभी के सामने हैं। अब वे लोग क्रेडिट लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में इस पर अखिलेश का पलटवार आया। उन्नाव से अखिलेश यादव ने कहा- BJP का असली निशाना पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन थे। हमारे एमएलसी पुष्पराज जैन ने समाजवादी पार्टी नाम से इत्र बनाया था। BJP ने अपने पीयूष जैन के घर छापा पड़वाया।




भाजपा ने आरोप लगाया था कि ये पीयूष जैन हैं, जिन्होंने हाल ही में समाजवादी इत्र लॉन्च किया था| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'नोटों से भरे डिब्बे निकल आए हैं| 2017 से पहले उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जो खुशबू बिखेरी थी, वह सबके सामने है|



अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के पुष्पराज जैन के साथ व्यापारी पीयूष जैन को मिला दिया था, जिन्होंने पार्टी के नाम पर इत्र लॉन्च किया था| पीयूष जैन के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने "गलती से अपने ही व्यवसायी पर छापा मार दिया|



 9 नवंबर को समाजवाड़ी इत्र लांच किया गया था

अखिलेश यादव ने 9 नवंबर को समाजवाड़ी इत्र लांच किया था| 'समाजवादी इत्र' को कन्नौज से एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन,पम्मी ने तैयार कराया था|  पम्मी ने ने कहा था कि इसे तैयार करने में 4 महीने का समय लगा और इसे दो वैज्ञानिकों ने तैयार किया है| उन्होंने बताया था कि इस परफ्यूम में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 नेचुरल परफ्यूम का प्रयोग किया गया है| उन्होंने कहा एक और परफ्यूम तैयार की जा रही है| जिसे 2024 में लांच किया जाएगा|



12 देशों में पुष्पराज का कारोबार, 47 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

पुष्पराज जैन को 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से सपा एमएलसी चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहमालिक हैं। उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। पुष्पराज का इत्र का बड़ा कारोबार 12 से ज्यादा देशों में फैला है।


2016 में उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पुष्पराज और उनके परिवार के पास 37.15 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 10.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। कन्नौज के कॉलेज में ही 12 तक पढ़ाई की है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।