गोंडा: न्याय न मिलने से आहत होकर तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अनशन
गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां प्रदेश व देश स्तर पर सम्मानित हो चुके जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामअचल आचार्य न्याय न मिलने पर सोमवार को तहसील परिसर में आमरण अनशन बैठने पहुंचे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: न्याय न मिलने से आहत होकर तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अनशन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां प्रदेश व देश स्तर पर सम्मानित हो चुके जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामअचल आचार्य न्याय न मिलने पर सोमवार को तहसील परिसर में आमरण अनशन बैठने पहुंचे...स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामअचल आचार्य बीते कई वर्षों से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं मगर उन्हें आज तक न्याय नही मिल सका| जिससे आहत होकर वह सोमवार को तहसील परिसर में अनशन पर बैठने पहुंच गये...
जहां उन्हें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन पर नही बैठने दिया...जिसके बाद श्री आचार्य कर्नलगंज के मोहल्ला गाड़ी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में अनशन शुरू कर दिये, सूचना पाकर उपजिलाधिकारी ज्ञानचन्द गुप्ता, कोतवाल राजनाथ सिंह व नगर चौकी प्रभारी रणजीत यादव पहुंच गये...अधिकारियों व वहां मौजूद लोगों के अनुरोध पर श्री आचार्य ने इस शर्त पर अनशन समाप्त किया कि यदि उनके समस्या का समाधान नही किया गया तो वह पुनः अनशन पर बैठने के लिये बाध्य हो जाएंगे।
वही इस पूरे प्रकरण पर करनैलगंज के एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि श्री राम अचल आचार्य द्वारा एक नोटिस दी गयी थी कि उनके घर जाने का रास्ता नही है जिसकी जांच कराई गई है| वो रास्ता दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है जिसके निस्तारण पर ही हम कोई कार्यवाही कर सकते हैं...एक अन्य गाटा संख्या में विपक्षीगण ने काटा रख दिया था,'उसको हटवाया दिया गया है साथ ही विपक्षी को निर्देशित कर दिया गया है कि इनके आनेजाने में अवरोध उत्पन्न न करें...इसके अलावा इनकी मांगे है आवास और पेट्रोल पंप की ये मांग शासन को भेज दिया गया है जैसा निर्णय आएगा वैसा करेंगे|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।