गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही, घाघरा का बढ़ता जलस्तर तबाही का मंजर लिखने को बेताब है 'तटबंध पर कटान शुरू हो गयी
गोंडा: खबर यूपी के गोंडा से है जहाँ पहाड़ो पर हो रही भारी बरसात और बैराजों से छोड़े गये लाखो क्यूसेक पानी से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आज घाघरा खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ऐसे मे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें22 बार पढ़ा गया
गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही, घाघरा का बढ़ता जलस्तर तबाही का मंजर लिखने को बेताब है 'तटबंध पर कटान शुरू हो गयी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर यूपी के गोंडा से है जहाँ पहाड़ो पर हो रही भारी बरसात और बैराजों से छोड़े गये लाखो क्यूसेक पानी से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आज घाघरा खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में 52 किलोमीटर तक फैला तटबंध कही भी कट सकता है। या यूं कहें कि अचानक घाघरा का बढ़ा हुआ जलस्तर तबाही का मंजर लिखने को बेताब है। हालांकि ऐली परसौली के पास तटबंध पर कटान शुरू हो गयी है। और बाढ खण्ड ठेकेदारो के जरिये बचाव कार्य मे लगा हुआ है|
जिले में हर वर्ष बांध कटने से करीब 900 मजरे हर वर्ष बाढ़ की जद में आते हैं। हालांकि इस बार सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया है। कि इस बार तटबंध नहीं कटेगा सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। जो घाघरा का एलाइनमेंट था उसको सही कराया गया है। जिसके चलते इस बार तटबंध नहीं कटेगा सरकार पूरी तरह से तैयार है। हालांकि पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से घाघरा खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हल्की बाढ़ खंड तटबंध के रखरखाव के लिए बचाव कार्य में लगा हुआ है। लेकिन जो इलाके के लोग हैं वह दहशत में हैं।
वहीं ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि इन बोरी और पत्थरों के सहारे इस तटबंध को नहीं रोका जा सकता बहुत जल्द तटबंध कटेगा और इलाके के कम से कम 10000 लोग इससे प्रभावित होंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। तटबंध पर जो का सुरक्षा कवच बनाया जा रहा है। वह ठेकेदार बिचौलियों के देखरेख में हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर जब 100 लेवर लगाए जाते हैं। तो डेढ़ सौ लेबर दिखाया जाता है कागजों में यहां कार्य प्रगति पर है...लेकिन जमीनी स्तर ऐ सार??? इंतज़ाम नाकाफी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।