गोंडा: खबर गोंडा से हैं जहां पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण जहां लगातार बढ़ रहा है वही दूसरी तरफ को मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है| सबसे बुरी स्थिति उनकी है जिनकी कोविड रिपोर्ट तो निगेटिव आ रही है लेकिन मरीज के अंदर सारे लक्षण कोविड के ही होते है और ऐसे संक्रमित लोगों की मौत लगातार हो रही है| गोंडा के भी दो गांव में 15 दिनों में 20 से ऊपर मौत हो चुकी है कई तो अस्पताल पहुंच गए लेकिन वापस घर नही पहुंचे...वहीं हलधरमऊ गांव के निवासी सपा विधान परिषद सदस्य महफूज खान का कहना है कि जब मैं पॉजिटिव हुआ था तभी एक बार टीम आई है और उसके बाद कोई टीम नहीं आई है गांव की स्थिति बहुत ही गंभीर है ग्राम पंचायत चुनाव के दरमियान से मौत का आंकड़ा बड़ा है...आइये दिखाते है आपको इन गांवों की खास रिपोर्ट।
वीओ_1- जी हां हम बात कर रहे हैं हलधरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम हलधरमऊ गांव की जहां पर जहाँ कुछ पॉजिटिव वा कुछ संभावित मिलाकर 15 से 16 लोगों की मौत हुई है| यह मौत का आंकड़ा ग्राम पंचायत चुनाव के दरमियान का है, तो वही बगल के कौढहा जगदीशपुर गांव में 15 दिन के अंदर 8 लोगों की संभावित मौत हुई है| कुल मिलाकर इस क्षेत्र में 23 लोगों की मौत हो चुकी है| सभी के कोरोनावायरस के संक्रमण जैसे लक्षण थे| गांव में मौत के बाद लोग में हड़कंप मचा हुआ है और अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची है। हलधर मऊ गांव रहने वाले सपा विधान परिषद सदस्य का कहना है कि जब मैं पॉजिटिव हुआ था तभी एक बार टीम आई है और उसके बाद कोई टीम नहीं आई है गांव की स्थिति बहुत ही गंभीर है ग्राम पंचायत चुनाव के दरमियान थे मौत का आंकड़ा बड़ा है।
वीओ_2 -सपा सरकार में सदस्य विधान परिषद महफूज खान का कहना है कोविड से हमारे गांव में 15 से 16 मौत हुई है और गांव के कई लोग संक्रमित भी है, कुछ लोगों को जनरल जनरल फ़ीवर आया है| जब लोगों का ऑक्सीजन लेवल डाउन हुआ तो लोग जैसे तैसे अस्पतालों में भागने लगे और जब अस्पताल गए तो वहां पता लगा कि ऑक्सीजन है ही नहीं और बाद में अगर ऑक्सीजन आया तो इतना धीमा था| लोग यह बता रहे थे उसको अगर कान में लगाओ तो बहुत हल्का आवाज दे रहा था, मतलब इतना धीमा चला रहे थे, तेज नहीं चला रहे थे| तेज चला देते तो ऑक्सीजन खत्म हो जाता, बाद में यह पता चलता कि आखिर खत्म हो गया है| बस केवल दिखाने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा था मरते गए।
वीओ_3- वही हलधर मऊ पंचायत के प्रधान मसूद खान ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर अब तक यहां 15 मौतें हो चुकी हैं| जब एमएलसी कोरोना पॉजिटिव थे तब जांच टीम आई थी उसके बाद कोई टीम नहीं आई, ना ही सरकार के तरफ से कोई मदद मिल पाया है| स्थिति बहुत खराब है| हर घर में कोई न कोई बीमार है ,जो हॉस्पिटल गया वह हॉस्पिटल से जिंदा वापस लौट कर नहीं आया| हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की बहुत दिक्कत थी| ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से ज्यादा मौते हुई है और यहां की स्थिति बहुत खराब है जितनी भी मौतें हुई हैं, को बीड के लक्षण पाए गए हैं हमारे गांव कोविड में 15 -16 मौत हुई है।
वीओ_4 - वही कौढहा जगदीशपुर के प्रधान मोहम्मद फिरोज खान का कहना है हमारे गांव की हालत बहुत ही नाजुक चल रही है और 8 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग इस समय हालात से नाजुक गुजर रहे हैं लोगों की मौत जो इस समय महामारी चल रही है उसी के चलते हुई है आठ मौत 15 दिन के अंदर हुई है स्वास्थ विभाग की तरफ से कोई जांच टीम नही आई है।
फाइनल वीओ - वही पूरे मामले पर चिकित्सा अधीक्षक रामप्रताप वर्मा का कहना है कहना है कि इसकी सूचना प्राप्त हुई है आज हम एक टीम हां भेज रहे हैं जो लोगों की स्पेलिंग करेगी और इस चीज का सत्यापन करेगी जो भी लक्षण युक्त मरीज पाए जाएंगे उनको दवा की कित वितरित कर दिये जाएंगे ।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव