मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने माँ गंगा को रुलाया है: गंगा के किनारे 1140 किलोमीटर में 2,000 से ज्यादा शवों पर राहुल गांधी

नई दिल्ली: देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में सैकड़ों शव बह रहे हैं| उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में गंगा नदी में पाए गए श…

जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने माँ गंगा को रुलाया है: गंगा के किनारे 1140 किलोमीटर में 2,000 से ज्यादा शवों पर राहुल गांधी
जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने माँ गंगा को रुलाया है: गंगा के किनारे 1140 किलोमीटर में 2,000 से ज्यादा शवों पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में सैकड़ों शव बह रहे हैं| उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में गंगा नदी में पाए गए शवों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, “जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है| राहुल गांधी ने इसके साथ अखबार की एक रिपोर्ट को भी शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि गंगा नदी के किनारे 1,140 किलोमीटर रेंज में 2,000 से ज्यादा शव मिल हैं



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा, "जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गंगा किनारे सैकड़ों लाश मिलने पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला था| 




सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा ,''चारों और बिखरी 2,000 लाशें, सिसकती ज़िंदगी-थमी हुई साँसे, और.. गँगा मैय्या के न थम रहे आँसु और चीत्कार.. पर.. जिसने भगवा पहन यू.पी की राजगद्दी ली, वो सत्ता के नशे में मदमस्त है, और.. जो कहता था कि उसे गँगा मैय्या ने बुलाया है, वो दिल्ली के सिंहासन पर बैठ ठहाके लगा रहा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।