मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: जब सरकार और प्रशासन से नहीं मिली मदद, तो जलभराव से परेशान ग्रमीणों ने खुद ही बना लिया पुल

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहाँ जलभराव व प्रशासन के रवैये से परेशान ग्रमीणों ने कुछ एक ऐसा कर दिखाया है जिससे आप देखते रह जाएंगे...जी हां गोंडा जिले के हलधरमऊ विकास खण्ड के छिटनापुर में बारि…

गोंडा: जब सरकार और प्रशासन से नहीं मिली मदद, तो जलभराव से परेशान ग्रमीणों ने खुद ही बना लिया पुल
गोंडा: जब सरकार और प्रशासन से नहीं मिली मदद, तो जलभराव से परेशान ग्रमीणों ने खुद ही बना लिया पुल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहाँ जलभराव व प्रशासन के रवैये से परेशान ग्रमीणों ने कुछ एक ऐसा कर दिखाया है जिससे आप देखते रह जाएंगे...जी हां गोंडा जिले के हलधरमऊ विकास खण्ड के छिटनापुर में बारिश के कारण सड़क बह गई थी जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रमीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद जब मदद नहीं मिली तो इन ग्रमीणों ने इस परेशानी को हल करने के लिए खुद अपने कंधे पर जिम्मा उठाया और एक अस्थाई लकड़ी का पुल का निर्माण कर दिया। बीमार बूढ़े, बच्चे व महिलाओं को देखते हुए ग्रमीणों ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया लेकिन प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे है।





कई बैराजों से सरयू व घाघरा में छोड़े गए पानी से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, घाघरा खतरे के निशान से लगभग 106 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, ऐसे में जिले की छोटी संपर्क नदियां व नाले व तालाब भी उफान पर है जिले के हलधरमऊ ब्लॉक के छिटनापुर - खानपुर फकीरनपुरवा संपर्क मार्ग पहली बरसात को नही झेल पाया और रास्ता पूरी तरह ध्वस्त गया जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया। 




ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इसकी शिकायत की पर एक महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद जब कोई सुनवाई नही हुई तो ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद के हर्जे खर्चे से बांस बल्ली के सहारे अस्थायी पुल का निर्माण कर डाला। ये उस दावे की पोल खोल रहा है जिसे लगातार जिले के जिम्मेदार अधिकारी कह रहे है कि अभी जिले में बाढ़ जैसी कोई हालात नही है। लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि जब बाढ़ जैसी हालात नही है तो ये हालात है कैसी जब हालात तुफान जैसी होगी तब प्रशासन बाढ़ जैसी हालात को बताएगा। लेकिन इस पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी कोरोना वायरस का हवाला देकर बयान देने से बच रहे है।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।