गोंडा: सगे भांजे की हत्या करने वाले कलयुगी मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सींघहाभोज गाँव के पास बीते दिनों युवक की हत्या कर शव मिलने की घटना का पुलिस ने कलयुगी मामा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। इस घटना…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: सगे भांजे की हत्या करने वाले कलयुगी मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सींघहाभोज गाँव के पास बीते दिनों युवक की हत्या कर शव मिलने की घटना का पुलिस ने कलयुगी मामा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। इस घटना में हत्या आरोपी कोई और नहीं बल्कि कलयुग मामा ने ही अपने सगे भांजे की पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को गाँव से बाहर झाड़ियो में फेंक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कलयुगी मामा सन्तोष चौबे को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू,हाकी,मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं इस घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया की तरबगंज थाना क्षेत्र के सींघहाबोझ गाव में 18 अक्टूबर को पुष्पेंद्र उर्फ सुनील की हत्या कर शव गांव के बाहर मिला था पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। पुलिस इस मामले में आरोपी मामा को तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गभौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आरोपी के पास से आला कत्ल सहित मोटरसाइकिल बरामद किया है। स्थानीय पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।