मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में लाभान्वित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन...

गोण्डा/रुपईडीह: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का लाभ प्राप्त साथियों के सम्मान में यूटा-रुपईडीह द्वारा बीआरसी-रुपईडीह के परिसर में 'शुभकामना व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप म…

गोंडा: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में लाभान्वित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन...
गोंडा: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में लाभान्वित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा/रुपईडीह:  अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का लाभ प्राप्त साथियों के सम्मान में यूटा-रुपईडीह द्वारा बीआरसी-रुपईडीह के परिसर में 'शुभकामना व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती गीता त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी रुपईडीह अश्विनी प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहीं।




कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के सुचित्र पर माल्यार्पण व पूजन किया गया, तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन में आकर  काफी प्रसन्नता की अनुभूति हुई ऐसे आयोजन अवश्य होने चाहिए जिससे की यहां सेवा दे चुके शिक्षकों में क्षेत्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहे। इसके साथ हीं श्रीमती त्रिपाठी ने सभी स्थान्तरित शिक्षकों शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को शुभकामनाएं दी। 




खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि विदा हो रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को रिलीविंग के समय बीआरसी स्तर पर कोई असुविधा नहीं होने दी जायेगी। BEO सर का यह आश्वासन इस समारोह की विशेष उपलब्धि रही। बीईओ महोदय ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अपने विद्यालयों में अध्यापन कार्य करें वे किसी भी विभागीय समस्या के निराकरण के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं। कार्यालय स्तर से किसी भी शिक्षक/शिक्षिका का अहित नहीं होने दिया जायेगा। वहीं स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने कार्यकाल के दौरान हुए खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए कुछ तो काफी भाव विभोर हो गए।




समारोह में अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान जिलाध्यक्ष श्री रवि प्रकाश सिंह ने अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए स्थांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को यह आश्वस्त किया कि जिलास्तर पर रिलीविंग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। संगठन के एकमात्र ध्येय "भ्रष्टाचार के विरूद्ध यूटा का संघर्ष निरंतर जारी है" का उद्घोष करते हुए जिलाध्यक्ष ने पुनः अपना संकल्प व्यक्त किया कि किसी भी शिक्षक-शिक्षिका का किसी भी स्तर पर किसी भी रूप में शोषण नहीं होने दिया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा विदा हो रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का माल्यार्पण करके स्मृति चिह्न व उपहार प्रदान किया व उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामना प्रेषित की गयी।उपस्थित गणमान्य अतिथियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।




इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री हेमंत तिवारी (जिला संरक्षक), आत्रेय मिश्रा (जिला महामंत्री), बृजभूषण पांडेय (जिला संगठन मंत्री),अरुण मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह धर्मेंद्र तिवारी, महामंत्री कृष्ण गोपाल मिश्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, नवीन चंद, लल्लन तिवारी, पंकज तिवारी, राकेश कन्नौजिया,संजीव मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।