मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कृषि क़ानूनों के ये है तीन बड़े नुकसान: राहुल गांधी ने कहा- समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है रही सरकार

नई दिल्ली: नए कृषि क़ानूनों और किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस वार्ता की| राहुल गांधी ने कहा कि ,''सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हे…

कृषि क़ानूनों के ये है तीन बड़े नुकसान: राहुल गांधी ने कहा- समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है रही सरकार
कृषि क़ानूनों के ये है तीन बड़े नुकसान: राहुल गांधी ने कहा- समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है रही सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नए कृषि क़ानूनों और किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस वार्ता की| राहुल गांधी ने कहा कि ,''सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है|




नए कृषि क़ानूनों और किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''देश के युवाओं को बता देना चाहता हूं कि इन कानूनों को समझने की जरूरत है| मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे|




कृषि कानून के तीन बड़े नुकसान

● पहला कानून, हमारे मंडी सिस्टम को नष्ट कर देगा। 

● दूसरा कानून, 4-5 बिजनेसमैन जितना भी अनाज स्टोर करना चाहते हैं, चाहे लाखों टन, स्टोर कर सकते हैं। ये कानून लागू होने के बाद किसान अपनी फसल के दाम का मोलभाव नहीं कर पायेगा|

● तीसरा कानून, सबसे अजीब कानून कि किसान कोर्ट नहीं जा सकता। इन तीन कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बाहर खड़े हैं|




सरकार समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है, NIA का प्रयोग कर रही है। किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है| आज जो हो रहा है, सिंघू बॉर्डर पर सरकार जो किसानों पर आक्रमण कर रही है, किसानों को मार रही है; ये बिल्कुल गलत है|



प्रेस वार्ता में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने कहा,''किसानों को लाल किले में किसने जाने दिया और क्यों जाने दिया? क्या गृह मंत्रालय का काम नहीं है कि लाल किले पर इनको जाने से रोका जाए, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री से जाकर पूछिए| उसके पीछे क्या आयडिया था, किस प्रकार से जाने दिया गया; वो भी पूछ लीजिए|




राहुल गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री इन 5 लोगों के लिए काम करते हैं। उनके लिए नोटबंदी की, उनके लिए जीएसटी बनाई, उनके लिए किसानों से भविष्य छीन रहे हैं। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे, उनके पास कुछ बोलने को नहीं है| मगर उनको ये नहीं लगना चाहिए कि किसान पीछे हट जायेंगे। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम सब आपके साथ हैं; 1 इंच पीछे मत हटिये, ये आपका भविष्य है, इसके लिए आप लड़िये| ये जो 4-5 लोग हैं, ये जो आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें आपका भविष्य चोरी करने मत दीजिये, हम आपकी पूरी मदद करेंगे|




राहुल गांधी ने कहा,''ये बीजेपी को गलतफहमी है, इसमें अभी एक मुद्दा है कि देश के किसानों को ये कानून अभी तक पूरी तरह समझ नहीं आये हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में बात समझ आ गई है| प्रधानमंत्री को ये नहीं सोचना चाहिए कि आंदोलन यहाँ रूकेगा,  ये आंदोलन किसानों से शहरों के अंदर तक जायेगा। क्योंकि सिर्फ किसान गुस्सा नहीं हैं, इन्हीं 4-5 लोगों ने युवाओं का रोजगार छीना है, ये आंदोलन अब शहरों में फैलेगा| मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि इससे देश का नुकसान होगा। आप समस्या का हल निकालिये- इन कानूनों को रद्द कीजिये, इन कानूनों को वापस लीजिये। नहीं तो,  देश का नुकसान होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।