मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां,थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल चोरी की घटना को खुलसा कर दिया है| थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 शातिर अपर…

गोंडा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
गोंडा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:   खबर गोंडा से है जहां,थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल चोरी की घटना को खुलसा कर दिया है| थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर 3 चोरी की मोटरसाईकिल सहित व 01 अवैध तमंचा कारतूस व 01 नाजायज चाकू भी बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी।



'गोण्डा पुलिस ने बताया कि,''गोण्डा नगर क्षेत्र से पूर्व में हुई वाहन चोरी से सम्बन्धित मामलों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। चोरी हुई मोटरसाईकिलों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने हेतु टीमें गठित कर कार्यवाही किए जाने का निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिया गया था।  प्र0नि0 को0 नगर द्वारा 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 



 पुलिस ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर 03 अदद चोरी की मोटसाईकिलें बरामद की गयी। जामातालाशी के दौरान अभियुक्त मुकुल उर्फ सुशान्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 कारतूस व अभियुक्त रोहित के कब्जे से 01 नाजायज चाकू भी बरामद किया गया। 



बरामदगी के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो ने अपने अन्य साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर गोण्डा शहर क्षेत्र व जनपद कानपुर नगर से तीनो मोटरसाईकिलों को चोरी करना बताया है।  अभियुक्तगण बरामद तीनों मोटरसाईकिलों के असली नम्बर प्लेट बदलकर कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग कर रहे थे तथा उन्हे कही बेचने की फिराक में थे। बरामद मोटरसाईकिलों के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमों को उत्साहवर्द्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 




गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. मुकुल उर्फ सुशान्त पुत्र अन्नू बाबू नि0 महारानीगंज घोसियाना थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. रोहित यादव उर्फ नेपाली पुत्र प्रेमनाथ यादव नि0 बिरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।