मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पान की गुमटी में हुई चोरी का किया खुलसा, चोरी का माल/नगदी बरामद

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां, नगर कोतवाली पुलिस ने पान की गुमटी में हुई चोरी का 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश कर दिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर चोरी का शत प्रतिशत माल/नगदी बरामद कि…

गोंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पान की गुमटी में हुई चोरी का किया खुलसा, चोरी का माल/नगदी बरामद
गोंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पान की गुमटी में हुई चोरी का किया खुलसा, चोरी का माल/नगदी बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:   खबर गोंडा से है जहां, नगर कोतवाली पुलिस ने पान की गुमटी में हुई चोरी का 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश कर दिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर चोरी का शत प्रतिशत माल/नगदी बरामद किया है।  शुक्रवार देर रात चोर ने नगर क्षेत्र अन्तर्गत पटेल नगर स्थित स्थित पान की दुकान को निशाना बनाया था। चोर यहां से नगद 1,500 रूपया व गुटखा, तंबाकू, पान मसाला, सिगरेट आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने शनिवार को अमित विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया है।



पुलिस ने बताया कि,''''दिनांक 21.01.2022 की रात्रि थाना को0 नगर क्षेत्र अन्??र्गत पटेल नगर स्थित एक पान की डाबली से अज्ञात चोरों द्वारा काफी मात्रा मे सिगरेट, पानमसाला व नगदी 1,500 रूपया चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी शम्भू कशौधन पुत्र स्व0 दुर्गाप्रसाद नि0 पटेल नगर थाना कोतवाली नगर द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 



पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उक्त चोरी की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने हेतु प्र०नि० को0 नगर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज नगर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमित विश्वकर्मा को महज 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सतप्रतिशत माल व 1500 रूपया नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।



गिरफ्तार अभियुक्त:1. अमित विश्वकर्मा पुत्र श्याम लाल विश्वकर्मा नि0 साहबगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।