गोंडा: एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कर्नलगंज एवं तरबगंज विधानसभा में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। वही मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी और ऐसे लोग जो हमेशा राष्ट्र विरोधी बात करते रहते है उनको भारत की जनता ने कई बार जवाब दिया है और उसी का परिणाम है कि आज मोदी जी का नाम पूरी दुनिया के अंदर चल रहा है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत चतुर्थ विकास कर रहा है। विकास करते हुए आगे बढ़ा इसीलिए लगातार वर्ष 2014 से लेकर अब तक सारे चुनाव हम लोग जीत रहे हैं अब 2022 भी हम लोग जीतेंगे।
अखिलेश के कृष्ण भक्ति पर मंत्री ने कहा कि दिखाने वाले दांत अलग है और खाने वाले दांत अलग
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कृष्ण भक्ति दिखाए जाने पर मंत्री ने कहा कि दिखाने वाले दांत अलग है और खाने वाले दांत अलग हैं उनके सांसद ने किस तरीके का टिप्पणी किया है तालिबान को लेकर के आप लोगों ने देखा है। वही जिस तरीके से तालिबान को लेकर भारत के कुछ लोग बयान बाजी कर रहे हैं उन पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा जिस तरीके से लोग बात कर रहे हैं ये बात पूरे देश के लोगो की समझ से परे है।
भारत के अंदर रहने वाले सभी लोग तालिबान से परिचित हैं, तालिबान का नाम लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं -मंत्री
मुनव्वर राणा ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता हिंदुस्तान में है। इस सवाल पर जवाब देते हुए सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के लोग और बाकी सभी लोग तालिबान का नाम लेते हैं और चर्चा करते हैं और उनका एक सांसद तालिबान की बात करता है देखिए बहुत आश्चर्य कम से कम भारत के अंदर और देश के अंदर हर कोई तालिबान से परिचित है तालिबान माने क्या होता है और उसकी चर्चा जिस तरीके से लोग कर रहे हैं पूरे भारत के लोग आश्चर्यचकित हैं निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में और देश में काम हो रहा है और जनता जनार्दन को गुमराह करने का काम पर है मैं समझता हूं कि आज उत्तर प्रदेश हमारा भारत भारत के अंदर हर तरीके से नंबर एक बार और हम सभी लोग हमेशा विकास की चर्चा करते हैं।
उत्तर प्रदेश औऱ देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण जहां जरूरत पड़ेगी वहां बनेगा कमांडो सेंटर-मंत्री
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाए जाने को लेकर कहा कि देवबंद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश औऱ देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए जहां जरूरत पड़ेगी वहां पर सेंटर बनाया जाएगा और सुरक्षा सबसे बड़ी हमारी प्राथमिकता है। वही ओवैसी द्वारा एटीएस कमांडो सेंटर बनाकर मुस्लिम महिलाओं को डराने के बयान पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि यहां सबका साथ सबका विकास की दृष्टि से हम काम करते हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और प्रधानमंत्री जी का यह नारा नहीं बल्कि मूल मंत्र है उसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।
2022 में पूर्ण बहुमत से यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार- जल शक्ति मंत्री
वहीं बसपा द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन किए जाने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाज को लेकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और उत्तर प्रदेश की संपूर्ण हर समाज और जाति बिरादरी के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं इसीलिए चाहे उपचुनाव हो चाहे सामान्य चुनाव हो हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत रही है और आगे 2022 में भी जीतेगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव